scorecardresearch

AC Care Tips: ध्यान दें! प्रचंड गर्मी में भी न जलेगा और न फटेगा आपका AC, बस फॉलो करें ये आसान टिप्स 

How to Prevent AC Blast: बढ़ती गर्मी में एयर कंडीशनर यानी एसी में ब्लास्ट होने की घटनाएं काफी बढ़ जाती हैं. दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के AC में ब्लास्ट होने के बाद लगी आग से कई लोगों की जान जा चुकी है. यदि आपके घर में भी एसी है तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाने पर प्रचंड गर्मी में भी आपका एसी न जलेगा और न फटेगा. सभी खराब वायरिंग को तुरंत बदलवा लें. समय-समय पर एसी की सर्विस करवाते रहें. एसी से जलने की गंध आने पर इस्तेमाल न करें. एसी को ओवरहीटिंग से बचाएं.

AC Care Tips AC Care Tips

Air Conditioner Care Tips: पूरे देश में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. कई जगहों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है. गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए लोग एयर कंडीशनर (AC) का सहारा ले रहे हैं. बढ़ती गर्मी में एसी में ब्लास्ट होने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं. दिल्ली के विवेक विहार में रविवार तड़के AC में ब्लास्ट होने के बाद लगी आग से कई लोगों की जान जा चुकी है.

यदि आपके घर में भी एसी है तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाने पर प्रचंड गर्मी में भी आपका एसी न जलेगा और न फटेगा.  एसी का इस्तेमाल बड़ी ही सावधानी के साथ करना चाहिए. खराब वायरिंग को तुरंत बदलवा देना चाहिए. समय-समय पर एसी की सर्विस करवाते रहना चाहिए. एसी से जलने की गंध आने पर इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. एसी को ओवरहीटिंग से बचाना चाहिए. 

एसी इस्तेमाल करने वाले इन बातों का रखें ध्यान 
1. समय-समय पर एसी की करवाते रहें सर्विस 
आपको मालूम हो कि एसी को गर्मी से राहत पाने के लिए सिर्फ चलाना ही नहीं चाहिए बल्कि समय-समय पर एसी का सर्विस भी करवाते रहना चाहिए. यदि एसी बहुत दिनों से बंद है तो बना सर्विस के एसी का इस्तेमाल नहीं करें. आपको मालूम हो किए एसी की सर्विस के दौरान साफ-सफाई की जाती है और उसमें लगी वायरिंग की भी जांच की जाती है. 

2. एसी से आवाज आए तो तुरंत करें यह काम
यदि एसी के चलते-चलते उसमें से अचानक आवाज आने लगे तो तुरंत सतर्क हो जाएं और एसी को बंद कर दें. आपको मालूम हो कि एसी यूनिट पर जब दबाव पड़ता है या कोई तकनीकी खराबी आती है तो कई बार एसी की आवाज बदल जाती है.  

3. एसी से जलने की गंध आए तो क्या करें 
आपको मालूम हो कि एसी में लगी तारें यदि कभी जलती हैं तो एसी से गंध आने लग जाती है. एसी से जलने की गंध आने पर इसका इस्तेमाल न करें. ऐसी स्थिति में तुरंत एसी को बंद कर दें. फिर एसी बनाने वाले से इसकी जांच कराएं. आपको मालूम हो कि कुछ लोग एसी से गंध आने पर भी इसका प्रयोग जारी रखते हैं, जो ठीक नहीं है. ऐसी स्थिति में एसी में ब्लास्ट हो सकता है और आग लग सकती है.

4. एयर फिल्टर को करते रहें साफ 
एसी में लगे एयर फिल्टर की साफ-सफाई समय-समय पर करते रहना चाहिए. मिट्टी से भरा हुआ एयर फिल्टर हवा के फ्लो को रोकता है. इसका असर एसी की अन्य यूनिट पर भी पड़ता है. एसी ज्यादा गर्म हो जाता है. ऐसे में एसी में आग भी लग सकती है. एयर फिल्टर की समय-समय पर साफ करते रहें और नियमित अंतराल पर इसे बदल भी दें. 

5. एसी की आउटडोर यूनिट को रखें साफ
एसी की आउटडोर यूनिट को हमेशा साफ रखना चाहिए. कई बार मिट्टी और पत्ते कंडेनसर कॉइल को अवरुद्ध कर देते हैं. इससे इसकी एफिशिएंसी  कम हो जाती है और एसी के ज्यादा गर्म होने का खतरा बढ़ जाता है. आप आउटडोर यूनिट को पानी से साफ कर सकते हैं. साफ करने के दौरान एसी बंद होना चाहिए. पावर वॉशर का इस्तेमाल न करें क्योंकि ऐसे करने से पंखे खराब हो जाते हैं. एसी की आउटडोर यूनिट के आसपास भी साफ-साफाई का विशेष ध्यान रखें. आउटडोर यूनिट के चारों ओर कम से कम तीन से चार फीट की जगह खाली होनी चाहिए. इस यूनिट के आसपास ज्वलनशील सामग्री नहीं रखना चाहिए. एसी का कम्प्रेशर छांव वाली जगह पर लगाना चाहिए. कम्प्रेशर के जरूत से ज्यादा गर्म होने से विस्फोट का खतरा हो सकता है. 

6. एसी को ओवरहीटिंग से बचाएं
आपको मालूम हो कि एसी अधिक समय तक लगातार चलाने से ओवरहीटिंग हो सकती है. ऐसे में एसी के ओवरहीटिंग का ध्यान रखें. लगातार एसी को चलाने की जगह समय-समय पर एसी को बंद करते रहें. एसी लगातार चलने से ये गर्म हो जाता है, जो ओवरहीटिंग का कारण बनता है. ऐसे में एसी में ब्लास्ट होने की संभावना भी बढ़ जाती है.

7. स्टेबलाइजर अच्छी कंपनी का हो 
एसी चलाने के लिए स्टेबलाइजर जरूरी होता है. आपको मालूम हो कि स्टेबलाइजर इलेक्ट्रिकल  डिवाइस को वोल्टेज फ्लकचुएशन से बचाता है और शॉर्ट सर्किट का खतरा कम करता है. एसी के लिए हमेशा अच्छी कंपनी का ही  स्टेबलाइजर इस्तेमाल करना चाहिए. एसी की खराब वायरिंग को जरूर चेंज करवा देना चाहिए. यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो खराब या गली वायर होने से शॉर्ट सर्किट हो सकता है. भीषण आग लग सकती है.