scorecardresearch

Tomato plant growing tips: सूखे टमाटर के पौधे में डाल दें ये एक चीज, मरने के बाद भी जिंदा हो जाएगा पौधा... भर-भर कर आएंगे टमाटर!

टमाटर के पौधे को नाइट्रोजन, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है. ऐसे में पौधे में पोषण की कमी एक बड़ा कारण है. खासकर नाइट्रोजन और पोटाश की कमी. वहीं, तेज धूप, बहुत ज्यादा गर्मी या ठंडी हवा का असर भी पौधे पर पड़ता है.

best fertilizer for tomato plant best fertilizer for tomato plant

गर्मी के मौसम में पौधे सूखने लग जाते हैं, खासकर  टमाटर का पौधा सबसे पहले सूखता है. इसका सबसे बड़ा कारण होता है पौधे की गलत देखभाल, पानी की कमी या मिट्टी में पोषण की कमी. जिसके चलते पत्तियां पीली पड़ जाती हैं, तना कमजोर हो जाता है और पौधे में फल आना भी बंद हो जाते हैं. हालांकि, सही देखभाल और एक खास चीज के इस्तेमाल से सूखे हुए टमाटर के पौधे में फिर से जान डाली जा सकती है. तो चलिए आज आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे जिससे मरता हुआ टमाटर का पौधा फिर से जिंदा हो जाएगा.

क्यों सूखने लगता है टमाटर का पौधा?
टमाटर के पौधे को नाइट्रोजन, पोटैशियम और कैल्शियम जैसे तत्वों की ज्यादा जरूरत होती है. ऐसे में पौधे में पोषण की कमी एक बड़ा कारण है. खासकर नाइट्रोजन और पोटाश की कमी. वहीं, तेज धूप, बहुत ज्यादा गर्मी या ठंडी हवा का असर भी पौधे पर पड़ता है. इतना ही नहीं धूप की कमी भी टमाटर के पौधों को कमजोर बना देती है. जानकार बताते हैं कि टमाटर को रोज कम से कम 6 से 8 घंटे धूप चाहिए होती है. अगर पौधा लगातार छांव में रहेगा तो उसकी ग्रोथ रुक सकती है और फल भी कम आएंगे. वहीं बहुत ज्यादा तेज गर्मी में पौधे तनाव में आ जाते हैं और फूल झड़ने लगते हैं.

सूखे हुए पौधे में जान डाल देगी ये चीज
अगर आपका टमाटर का पौधा सूख गया है तो उसे वापस हरा-भरा करने के लिए केले के छिलके आपके लिए कार गार हो सकते हैं . दरअसल केले के छिलके में पोटेशियम, फास्फोरस और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो पौधे की जड़ों को मजबूत बनाने में और ग्रोथ बढ़ाने में काफी मदद करता है.

केले के छिलके कैसे करें इस्तेमाल?
इसके लिए केले के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर 1 से 2 दिन पानी में भिगो देना है. इसके बाद इस पानी को पौधे की जड़ों में डालना है. इससे सूखा और कमजोर पौधा धीरे-धीरे हरा-भरा होने लगता है और उसमें ज्यादा फूल व फल आने लगते हैं.

ये भी पढ़ें: