scorecardresearch

Expensive Buffalo: इस भैंसे की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश... हर दिन खाता है गाजर, हरी सब्जियां और 15 किलो अनाज

बांदा के कृषि मेले में नजर आया बुंदेलखंड का सबसे महंगा भैंसा- बघीरा. युवराज ब्रीड के बघीरा भैंसे की कीमत जानकर आप हैरान हो जाएंगे. बघीरा की डाइट भी बड़ी खास है.

Advertisement
Bagheera Bagheera

आपने लाखों और करोड़ों की महंगी गाड़ियों के बारे में सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी सुना है किसी गाय-भैंस की कीमत लाखों में हो? शायद नहीं... लेकिन आज हम आपको बता रहे हैं एक ऐसे भैंसे के बारे में जिसकी कीमत सुनकर आप चौंक जाएंगे, क्योंकि इतने पैसों में तो आप अच्छी से अच्छी गाड़ी खरीद लें. जी हां, हम बात कर रहे हैं उत्तर प्रदेश के बांदा के बघीरा भैंसे की.

बांदा के इस युवराज ब्रीड के बघीरा भैंसे की कीमत 25 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है. बघीरा का पालन पोषण करने वाले किसान का कहना है कि वह इसकी सेवा अपने बच्चे की तरह करते हैं. यह गाजर और हरी सब्जियां खाता है और प्रतिदिन 15 किलोग्राम अनाज खाता है.

किसान मेले में देखने को मिला बघीरा 
यूपी के बांदा के कृषि विश्वविद्यालय में योगी सरकार ने कृषि विभाग के साथ मिलकर किसान मेले का आयोजन किया. इस मेले में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अगल-अगल स्टॉल्स लगाकर उन्हें विशेष जानकारियां दी गईं. कृषि विभाग, पशु पालन विभाग, खाद्य विभाग सहित कई विभाग मिलकर प्रगतिशील किसानों के माध्यम से लोकल किसानों को जानकारी दे रहे हैं. इसी मेले में किसान प्रिंस शुक्ला अपने भैंसे को लेकर पहुंचे थे. 

सम्बंधित ख़बरें

किसान प्रिंस शुक्ला ने बताया कि युवराज ब्रीड का बघीरा हरियाणा के एक भैंसे की संतान है. और दिलचस्प बात यह है कि बघीरा के पिता यानी हरियाणा के उस भैंसे की कीमत नौ करोड़ है. बघीरा का वजन 10 कुन्तल से ज्यादा है. प्रिंस का कहना है कि वह बघीरा की अपने परिवार की सदस्य की तरह सेवा करते हैं, दिन में दो बार नहलाते हैं. बघीरा को आज तक भैंस के अलावा कोई और दूध नहीं पिलाया गया है. यह अकेले ही दोनों टाइम करीब 15 लीटर दूध पीता था.

युवराज ब्रीड की खासियत
युवराज ब्रीड का भैंसा इसलिए मशहूर है कि इसका सीमेन बहुत कीमती है. लोग इससे क्रॉस के लिए अच्छी कीमत देते हैं और भैंस अधिक और लंबे समय तक दूध देती हैं. भैस 8 से 12 लीटर दूध एक समय मे देती है, जिससे किसानों का व्यापार बढ़ता है और आय भी बढ़ जाती है. इस ब्रीड का बच्चा दो साल में जवान हो जाता है. इसकी सेवा करने से इसकी कीमत बढ़ती है. किसान प्रिंस शुक्ला को मेले में मौजूद कृषि मंत्री और अफसरों से तारीफ मिली. साथ ही, सभी किसानों से अपील की गई कि अच्छी नस्लों की गाय-भैंस पालकर अपनी आय बढ़ाएं. 

(सिद्धार्थ गुप्ता की रिपोर्ट)