scorecardresearch

Moong Dal Pakoda Pani Puri Recipe: मूंग दाल पकौड़े वाली पानी पुरी की आसान रेसिपी, सिर्फ 20 मिनट में हो जाएगी तैयार

होली के त्योहार में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. इस दौरान हम मूंग दाल वाली पानी पुरी चाट भी घर पर बना सकते हैं और इसका स्वाद ले सकते हैं. इसको बनाना काफी आसान है. चलिए आपको मूंग दाल पकौड़े वाली पानी पुरी चाट बनाने का तरीका बताते हैं.

Moong Dal Pakoda Pani Puri Recipe Moong Dal Pakoda Pani Puri Recipe

होली का त्योहार खुशियों और स्वादिष्ट व्यंजनों का प्रतीक है. होली में रंग-गुलाल के साथ पकवानों का स्वाद भी लिया जाता है. हर साल होली पर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं और नाते-रिश्तेदारों रंग इसका मजा लिया जाता है. इस बार होली पर मूंग दाल वाली पानी पुरी का स्वाद लीजिए. चलिए इसकी रेसिपी बताते हैं.
 
मूंग दाल पकोड़ा बनाने का तरीका-
मूंग दाल पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल लें. पकोड़े बनाने के लिए मूंग दाल को 4 घंटे भिगोना जरूरी है. ज्यादा समय से भिगोने से ये पूरी तरह से फुल जाएगी. ये करना बहुत जरूरी है. जब ये भीग जाए तो इसमें अदरक और मिर्च डालना जरूरी है. कई बार बच्चे मिर्च नहीं खाते हैं तो हम सोचते हैं कि मिर्च नहीं डालते हैं. लेकिन इसमें भले ही कम मिर्च डालें, लेकिन डालना जरूरी चाहिए. इससे इसका स्वाद बेहतर होता है.

इसके बाद इसको प्लेन ग्राइंड करना है. इसे अच्छी तरह से पीस लेना चाहिए. ध्यान रखें कि पीसते समय पानी का इस्तेमाल नहीं करना है. अगर जरूरत  पड़े तो बहुत ही कम पानी का इस्तेमाल करना चाहिए.

हींग डालना भी जरूरी है-
इसके बाद इसे एक थाली में रख लेना है. उसके बाद उसमें थोड़ा सा हींग डालना है और उसे अच्छी तरह से मिलाना है. इसके बाद इसमें नमक और हल्दी पाउड डालना चाहिए. इसके बाद इसमें बेसन, जीरा, अजवाइन और मीठा सोडा मिलाना चाहिए. बेसन डालने से ये परफेक्ट शेप में आता है. मीठा सोडा डालने से स्पंजी पकौड़ा बनता है. 

इसे फ्राई करके और बिना फ्राई के भी बना सकते हैं. फ्राई करने के लिए इसे मीडियम फ्लेम तलना चाहिए. अब ये मूंग दाल वाले पकौड़े तैयार हो जाएंगे.

कैसे बनाएं पानी पुरी का पानी-
पानी पुरी के पानी के लिए धनिया, पुदीना, अदरक, हरी मिर्च, नींबू, इमली और गुड़ का इस्तेमाल करना चाहिए. इन चीजों को मिक्सर में पीसकर एक बड़े बर्तन में निकाल लें. इसमें हींग, काला नमक, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च डालें. पानी को स्वादानुसार मसालों के साथ मिलाएं और बूंदी डालकर इसे सजाएं. यह पानी दो-तीन दिन तक खराब नहीं होता है.

मूंग दाल पकौड़े को पानी पुरी डालें-
मूंग दाल के पकौड़ों को पानी में भिगो दें. जब कुछ देर बाद ये पूरी तरह से भीग जाएंगे तो इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इस मूंग दाल पकौड़े को पानी पुरी के साथ लुत्फ उठा सकते हैं. यह रेसिपी न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि इसे बनाना भी आसान है.

ये भी पढ़ें: