scorecardresearch

दोस्त की पोस्ट देखकर महिला ने ऑर्डर किया वेट लॉस इंजेक्शन! जल गई पेट की परत, अस्पताल पहुंचने की आई नौबत

चीन के सुजौ की रहने वाली चेन ने एक महीने पहले अपनी ही दोस्त की पोस्ट में 'वेट-लॉस इंजेक्शन' के बारे में पढ़ा. इसमें एक शॉट में 3.5 किलो तक वजन कम करने का दावा किया गया था. 

Advertisement
Weight Loss Injection Weight Loss Injection
हाइलाइट्स
  • अस्पताल पहुंचने की आई नौबत

  • तीन दिन तक वजन तेजी से घटा

चीन में एक 28 साल की महिला वेट लॉस के चक्कर में मौत के करीब पहुंच गई. सोशल मीडिया पर दिखे एक ट्रेंडी विज्ञापन ने उसकी सेहत को इस कदर नुकसान पहुंचाया कि अस्पताल में उसकी नब्ज तक रुक गई। मामला सामने आने के बाद चीन में हड़कंप मच गया है.

दोस्त की पोस्ट से शुरू हुई कहानी
चीन के सुजौ की रहने वाली चेन ने एक महीने पहले अपनी ही दोस्त की पोस्ट में 'वेट-लॉस इंजेक्शन' के बारे में पढ़ा. इसमें एक शॉट में 3.5 किलो तक वजन कम करने का दावा किया गया था. चेन ने बिना सोचे 900 युआन (लगभग 10,800 रुपए) देकर तीन इंजेक्शन की पूरी किट ऑर्डर कर ली. चूंकि चेन ये इंजेक्शन पहली बार इस्तेमाल कर रही थीं, इसलिए उन्होंने ये पेट के पास लगा ली.

तीन दिन तक वजन तेजी से घटा
इंजेक्शन के बाद उल्टी, मतली और भूख कम होने लगी. चेन को लगा ये वेट लॉस का असर है. पहले तीन दिन चेन का वजन तीन किलो कम हुआ. चार दिन में कुल 5 किलो घट गया. चेन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

पांचवें दिन खून की उल्टी, पेट की परत जल गई थी
अचानक चेन ने हरे-पीले रंग की उल्टी शुरू कर दी. अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया उनके पेट की लाइनिंग जल चुकी है. ECG के दौरान चेन खून की उल्टी करने लगीं. पेट के अंदर खून बहने लगा था. कुछ मिनटों के लिए नब्ज तक रुक गई. इमरजेंसी ट्रीटमेंट के बाद चेन की जान तो बच गई, लेकिन अस्पताल ने साफ कहा अंदरूनी नुकसान अभी भी है. कम से कम एक साल गर्भधारण की कोशिश न करें.

इंजेक्शन नकली, 4 युआन में बनता था पूरा शॉट
चीन की सरकारी मीडिया CCTV की जांच में सामने आया ये सभी इंजेक्शन नकली थे. फर्जी लाइसेंस पर छोटे गैर-लाइसेंस वर्कशॉप में अवैध रूप से लाए गए थे और सेमाग्लूटाइड को भरकर बेचे जा रहे थे. हैरानी की बात ये है कि एक इंजेक्शन बनाने की लागत मात्र 48 रुपए थी, जबकि ग्राहकों से लाखों रुपये वसूले जा रहे थे.