scorecardresearch

Tips To Get Lots Of Fruits From Guava Tree: फलों से लद जाएगा अमरूद का पेड़, बस पानी में घोलकर डाल दें यह काली और सफेद चीज

Tips to Care Your Guava Tree: आपके अमरूद के पेड़ पर फूल आने के बाद भी फल नहीं लग रहे हैं तो आप परेशान न हों. बस चूना को पानी में डालकर घोल तैयार करें और फिर इसे अमरूद के पेड़ की जड़ में डाल दें. आपका अमरूद का पेड़ फलों से लद जाएगा. आइए जानते हैं और क्या-क्या उपाय करने से फल खूब आते हैं?

Tips to Care Your Guava Tree Tips to Care Your Guava Tree

Guava Plant Care Tips: यदि आपने बाग-बगीचे, बालकनी या छत पर अमरूद के पेड़ लगा रखे हैं और आप चाहते हैं कि इसमें खूब फल आएं तो आपको कुछ टिप्स अपनाने होंगे. यदि आप इन जरूरी टिप्स को अपनाते हैं तो आपके अमरूद के पेड़ हर साल भर-भरकर मीठे और रसीले फल देंगे.

1. जड़ को अच्छी तरह से करें साफ-सफाई: यदि आपके अमरूद के पेड़ पर फूल आने के बाद भी फल नहीं लग रहे हैं तो सबसे पहले आपको एक उपाय करना होगा. आपके अमरूद के पेड़ की जड़ को अच्छी तरह से साफ-सफाई करनी होगी. जड़ में गंदगी, खरपतवार होने के कारण भी फल नहीं आते हैं.

2. चूने का पानी: कई बार अमरूद के पेड़ में फूल आने के बाद चींटियां या कीट-पतंग उन्हें नष्ट कर देते हैं. ऐसे में फल नहीं आते हैं. इस समस्या को दूर करने के लिए आप चूने का पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप चूना को लेकर इसे पानी में डालकर घोल तैयार कर लें. इसके बाद इस घोल को अमरूर के पेड़ की जड़ में डालें. यह कीड़ों को भगाने का नेचुरल तरीका है. आप इस घोल का अमरूर के पेड़ की तनों और पत्तियों पर भी हल्का छिड़काव करें.

इससे पेड़ स्वस्थ रहेगा और फल लगने की संभावना बढ़ेगी. अमरूद के पेड़ में फूल लग जाने के बाद गोबर से बनी खाद को डालें. इसके साथ ही नीम की पत्तियों से तैयार घोल बनाकर पौधे पर स्प्रे करें. इससे भी कीड़े दूर रहेंगे. नीम की पत्तियों का घोल तैयार करने के लिए सबसे पहले ढेर सारी नीम की पत्तियों को एकत्र करें. इसके बाद पानी भरे कंटेनर में इन नीम की पत्तियों को भरकर 48 घंटे के लिए छोड़ दें. फिर इसे छानकर स्प्रे बोतल में भरकर अमरूद के पौधे पर छिड़कें. आप मिट्टी में डालने के लिए नीम की पत्तियों का पाउडर भी बना सकते हैं. पत्तियों को सुखाकर बारीक पीस कर पाउडर बना सकते हैं. 

3. गोबर व वर्मी कम्पोस्ट: अमरूद के पौधे में केमिकल वाली खाद न डालें. इसकी जगह पर गोबर, वर्मी कम्पोस्ट या फिर रसोई के बचे हुए जैविक कचरे से बनी खाद को डालें. इससे मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ती है और अमरूद का पौधा तेजी से विकास करता है. 

4. जड़ों के पास डालें हल्की राख: कई बार अमरूद के पेड़ में खूब फूल आने के बाद भी फल नहीं लगते हैं. इसका मतलब है कि अमरूद के पेड़ को पर्याप्त पोषण या प्रोटेक्शन नहीं मिल रहा. ऐसे में आप राख का उपयोग कर सकते हैं. अमरूद के पेड़ के चारों ओर जड़ों के पास हल्की राख डालने से फूल टिकते हैं और ज्यादा मात्रा में फल बनते हैं.

5. समय-समय पर करते रहें कटाई-छंटाई: हर पेड़ की तरह अमरूद के पेड़ की भी समय-समय पर कटाई-छंटाई करने की जरूरत होती है.सूखी और मुरझाई टहनियों को काटकर हटा दें. इससे पेड़ की एनर्जी स्वस्थ टहनियों में लगती है और फलने की क्षमता बढ़ती है. पेड़ के आसपास घास या खरपतवार न उगने दें.

6. पानी और धूप: अमरूद पानी और धूप की जरूरत होती है. ध्यान रखें अमरूद के पेड़ को पानी तो दें लेकिन इतना भी ज्यादा पानी न दें कि जड़ें सड़ जाएं. गर्मियों में हफ्ते में दो से तीन बार पानी देना ठीक है. कोशिश करें कि मिट्टी में नमी बनी रहे, लेकिन पानी जमा न हो. अमरूद के पौधे को धूप की जरूरत होती है. यदि अमरूद का पेड़ छांव या ज्यादा घने पेड़ों के बीच में लगा है तो उसे पर्याप्त धूप नहीं मिलेगी. ऐसे में फल भी कम लगेंगे. कोशिश करें कि अमरूद का पेड़ ऐसी जगह लगाया जाए जहां कम से कम 6-7 घंटे धूप आती हो.