sadabahar plant care
sadabahar plant care
सदाबहार का पौधा आमतौर पर पूरे साल फूल देने के लिए जाना जाता है. यही वजह है कि इसे कम देखभाल में भी लगातार खिलने वाला पौधा माना जाता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि पौधा तो हरा-भरा रहता है, लेकिन उसमें फूल नहीं आते. ऐसे में लोग समझ नहीं पाते कि गलती कहां हो रही है.
अगर आपके सदाबहार के पौधे में भी लंबे समय से फूल नहीं आ रहे हैं, तो कुछ आसान उपाय अपनाकर इसकी ग्रोथ और फ्लावरिंग दोनों बढ़ाई जा सकती है. खासकर गर्मियों के मौसम में यह पौधा तेजी से फूल देता है, इसलिए इस समय सही देखभाल करना बेहद जरूरी होता है.
वर्मी कंपोस्ट और एप्सम सॉल्ट का करें इस्तेमाल
सदाबहार के पौधे में फूल बढ़ाने के लिए पोषण देना बहुत जरूरी होता है. इसके लिए आप वर्मी कंपोस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
एक चम्मच एप्सम सॉल्ट को थोड़ी वर्मी कंपोस्ट में मिलाकर पौधे की मिट्टी में डालें. एप्सम सॉल्ट में मैग्नीशियम और सल्फर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो पौधे की ग्रोथ और फ्लावरिंग को बेहतर बनाते हैं.
ध्यान रखें कि इसे बहुत ज्यादा मात्रा में न डालें. महीने में एक बार यह खाद डालना काफी होता है.
खाद डालने से पहले करें मिट्टी की गुड़ाई
कई बार मिट्टी सख्त हो जाने की वजह से पौधे की जड़ों तक हवा और पोषण नहीं पहुंच पाता. इसलिए खाद डालने से पहले पौधे की मिट्टी की हल्की गुड़ाई करना जरूरी होता है.
गुड़ाई करने से मिट्टी ढीली हो जाती है और खाद आसानी से जड़ों तक पहुंच जाती है. इससे पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और उसमें नई कलियां आने लगती हैं.
गर्मियों में तेजी से बढ़ती है फ्लावरिंग
सदाबहार का पौधा गर्म मौसम में तेजी से बढ़ता है और खूब फूल देता है. गर्मियों में इसे ऐसी जगह रखें जहां रोजाना 4 से 6 घंटे धूप मिल सके.
अगर पौधे को पर्याप्त धूप नहीं मिलती है तो उसकी ग्रोथ धीमी हो सकती है और फूल आना भी कम हो सकता है. इसलिए बालकनी या छत पर धूप वाली जगह पर गमला रखना बेहतर रहता है.
गर्मियों में इस तरह करें पौधे की केयर
गर्मियों में पौधे की सही देखभाल करना भी जरूरी होता है. सदाबहार के पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती, लेकिन मिट्टी पूरी तरह सूख भी नहींनी चाहिए.
गर्मी में रोज हल्का पानी देना ठीक रहता है, लेकिन गमले में पानी जमा नहीं होना चाहिए. इसके अलावा सूखे या पीले पत्तों को समय-समय पर हटाते रहें, ताकि पौधे की नई ग्रोथ बढ़ सके.
इस फर्टिलाइजर से आएंगे ज्यादा फूल
अगर आप घरेलू तरीके से पौधे की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं तो किचन में मौजूद चीजों से भी खाद तैयार कर सकते हैं.
इसके लिए केले के छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर दो दिन पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद उस पानी को छानकर पौधे में डाल दें. केले के छिलकों में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होती है, जो फूलों की संख्या बढ़ाने में मदद करता है.
इसके अलावा चाय की पत्ती को धोकर सुखाने के बाद मिट्टी में मिलाया जा सकता है. इससे मिट्टी की गुणवत्ता बेहतर होती है और पौधे की ग्रोथ भी बढ़ती है.