scorecardresearch

How To Make Fertilizer For Hibiscus: गुड़हल के लिए घर में बनाएं ये खास खाद, फूलों से भर जाएगा गमला

गुहड़ल एक लोकप्रिय पौधा है. ये स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता है. इसे घर पर गमले में उगाना काफी आसान है. हालांकि इस के लिए गमले में एक खास मिट्टी का मिश्रण इस्तेमाल से पौधे का तेजी से विकास होता है. चलिए इसके लिए खास मिट्टी बनाने का तरीका बताते हैं.

Hibiscus plant care Hibiscus plant care

गुड़हल एक सदाबहार पौधा है. ये कई रंगों में होता है. ये देखने में काफी खूबसूरत लगता है. यह सिर्फ घर की शोभा नहीं बढ़ाता है, बल्कि ये बाल, स्किन और सेहत के लिए फायदेमंद होता है. गुड़हल के पौधे को तेजी से बढ़ाने के लिए घर पर ऑर्गेनिक खाद बना सकते हैं. इससे गमला फूलों से भरा रहेगा. चलिए उस स्पेशल खाद को बनाने का तरीका बताते हैं.

गुड़हल के लिए खाद बनाने के लिए क्या चाहिए?
गुड़हल के पौधे की तेज बढ़ोतरी और फूलों की गुणवत्ता के लिए एक विशेष ऑर्गेनिक खाद बनाने के लिए कुछ जरूरी चीजों की आवश्यकता पड़ती है. इनकी मदद से गुड़हल के लिए अच्छी खाद बनाई जा सकती है. चलिए उसके बारे में बताते हैं.

  • वर्मी कंपोस्ट या गोबर की खाद
  • सूखे केले के छिलके
  • चाय की पत्ती
  • सरसों की खली

कैसे तैयार करें केले का छिलका?
केले के छिलकों को 2 दिनों तक धूप में सुखा लेना चाहिए. उसके बाद इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेना चाहिए. चाय की पत्ती और सरसों की खली पौधे की मिट्टी में पोषण बढ़ाने में मदद करते हैं. जबकि गोबर की खाद से मिट्टी पौधों के लिए बेहतर बनती है.

कैसे बनाएं गुहड़ल के पौधों के लिए खाद?
गुहड़ल के पौधों के लिए खाद बनाने के लिए सभी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें और मिक्सचर तैयार कर लें. इसके बाद पौधे के गमले की मिट्टी को साइड से हटाकर इस मिक्सचर को उसमें डाल दें. इसके बाद मिट्टी से इसे कवर कर दें. इसके बाद पौधों को पानी दें और गमले को पूरी धूप वाली जगह पर रख दें. इससे पौधे को धीरे-धीरे पोषण मिलता है. इससे पौधों की बढ़ोतरी में तेजी आती है. हालांकि इस प्रोसेस में थोड़ा समय लगता है.

ऑर्गेनिक खाद के फायदे-
ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करने से न सिर्फ पौधे अच्छी तरह से बढ़ते हैं, बल्कि यह पर्यावरण के लिए भी फायेदमंद होता है. घर पर उपलब्ध सामग्री से खाद बनाना न सिर्फ सस्ता है, बल्कि इससे किचन वेस्ट का सही इस्तेमाल भी होता है. इस खाद के इस्तेमाल से गुड़हल के पौधे में अधिक फूल आते हैं और उनकी गुणवत्ता भी बेहतर होती है.

ये भी पढ़ें: