बाल्टी और मग की सफाई का तरीका
बाल्टी और मग की सफाई का तरीका
बाथरूम की सफाई करते समय अकसर हमारा ध्यान सिर्फ फ्लोर और टॉयलेट तक ही सीमित रह जाता है, जबकि बाल्टी, मग और स्टूल जैसी चीजें भी रोजाना इस्तेमाल में आती हैं. लगातार पानी, साबुन और नमी के संपर्क में रहने की वजह से इन पर पीले या काले दाग, साबुन की परत (soap scum) और बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं. अगर इन्हें समय-समय पर साफ न किया जाए, तो ये न सिर्फ गंदे दिखते हैं बल्कि सेहत के लिए भी ठीक नहीं होते. अच्छी बात ये है कि इन्हें साफ करना मुश्किल नहीं है. बस सही तरीका और सही चीजों का इस्तेमाल तकते आप इन्हें आसानी से साफ कर सकते हैं.
1. बेकिंग सोडा और नींबू
नेचुरल क्लीनिंग का पावर कॉम्बिनेशन, अगर आप केमिकल से बचना चाहते हैं, तो बेकिंग सोडा और नींबू सबसे आसान और असरदार उपाय है. बेकिंग सोडा अब्रेसिव (घिसाई करने वाला) होता है, जो सतह पर जमी गंदगी को हटाता है, वहीं नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड दागों को तोड़ने में मदद करता है.
इस तरह करें इस्तेमाल-
बाल्टी या मग पर बेकिंग सोडा छिड़क दें,
फिर ऊपर से नींबू को अच्छे से रगड़ें,
2 मिनट छोड़कर हाथ से स्क्रब करें,
फिर पानी से अच्छे से धो लें,
इससे न सिर्फ दाग हटेंगे, बल्कि बदबू भी खत्म होगी.
2. हाइड्रोक्लोरिक एसिड
जिद्दी दाग अगर बहुत पुराने हैं, तो हाइड्रोक्लोरिक एसिड (HCl) का इस्तेमाल किया जा सकता है. यह एक स्ट्रॉन्ग केमिकल है, जो मिनरल डिपॉजिट और पीले दागों को तेजी से घोल देता है और प्लास्टिक को नए जैसा चमका देता है.
सफाई के वक्त ध्यान रखने वाली बातें-
हमेशा ग्लव्स पहनकर ही इसे इस्तेमाल करें,
थोड़ी मात्रा में ही लगाएं. ज्यादा से बाल्टी खराब हो सकती है,
1-2 मिनट से ज्यादा न छोड़ें,
फिर नया बनाने के लिए बाल्टी और मग को अच्छे से पानी से धो लें,
यह तरीका बहुत प्रभावी है, लेकिन सावधानी बेहद जरूरी है.
3. बाथरूम क्लीनर
ये एक आसान और रेडी-टू-यूज तरीका है बाल्टी और मग को साफ करने के लिए. आजकल मार्केट में मिलने वाले बाथरूम क्लीनर खासतौर पर लाइमस्केल, साबुन की परत और बैक्टीरिया हटाने के लिए बनाए जाते हैं. इनमें मौजूद केमिकल्स दागों को जल्दी तोड़ते हैं और सतह को चमकदार बनाते हैं.
इस्तेमाल करने का तरीका-
क्लीनर को सीधे बाल्टी और मग पर स्प्रे करें,
2-3 मिनट के लिए छोड़ दें,
ब्रश से अच्छे से रगड़ें,
फिर पानी से धो लें.
क्यों जरूरी है नियमित सफाई?
बाल्टी और मग पर जमा गंदगी सिर्फ दिखने में खराब नहीं लगती, बल्कि ये बैक्टीरिया और फंगस का घर बन सकती है. खासतौर पर गर्मियों में नमी और गर्मी के कारण ये तेजी से बढ़ते हैं. इसलिए हफ्ते में कम से कम 1 से 2 बार इनकी सफाई जरूर करें.
छोटी-सी आदत, बड़ा फर्क
हर बार इस्तेमाल के बाद अगर बाल्टी और मग को साफ पानी से धोकर उल्टा रख दें, तो गंदगी कम जमेगी. साथ ही हफ्ते में एक बार ऊपर बताए गए किसी भी तरीके से सफाई करेंगे, तो ये लंबे समय तक नए जैसे चमकते रहेंगे. थोड़ी-सी मेहनत और सही तरीका अपनाकर आप अपने बाथरूम की इन छोटी-छोटी चीजों को भी साफ, सुरक्षित और चमकदार बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें