how to clean fan
how to clean fan
गर्मी आते ही सबसे पहले घर में पंखा चलना शुरू होता है. सर्दियों में पंखे बंद रहने की वजह से कई बार इनमें भयंकर धूल जम जाती है, जिससे यह देखने में गंदा तो लगता ही है. साथ ही पंखे पर जमी धूल गंदी हवा भी फेंकती है. ऐसे में फैन को लगातार साफ करने की जरूरत पड़ती है. इस जमी हुई चिकनाई को साफ करना सबसे मुश्किल कामों में से एक होता है. हालांकि कुछ आसान टिप्स से आप फैन को जल्दी साफ कर सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि पंखे को साफ करने का आसान तरीके के बारे में. जिससे आप अपने पंखों को नए जैसा चमका सकते हैं.
क्लीनिंग डस्टर
अगर आप बिना कुर्सी या टेबल पर चढ़े पंखा साफ करना चाहते हैं तो आपको क्लीनिंग डस्टर का इस्तेमाल करें. इससे आपको गंदगी हटाने में मदद मिलेगी. इसके लिए सबसे पहले बाल्टी में पानी, विनेगर और डिटर्जेंट मिलाकर घोल तैयार करें. इसमें डस्टर को भिगोकर निचोड़ कर पंखे को साफ करें.
इस खास घोल से करें पंखा साफ
अब सीलिंग फैन को क्लीन करने के लिए, एक बाउल में थोड़ा लिक्विड सोप या सर्फ डालें और इसमें नींबू का रस और थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर घोल तैयार कर लें. इस घोल से सारी पंखुड़ियों को स्क्रबर से रगड़ते हुए साफ कर लें.
नींबू और डिटर्जेंट
पंखे को चमकाने के लिए आप नींबू और डिटर्जेंट का भी यूज कर सकते हैं. गुनगुने पानी में नींबू और डिटर्जेंट मिलाएं. पंखे को इससे साफ करें.
पुराने कपड़े से करें साफ
पंखे पर जमे गंदगी को साफ करने के लिए आप पुराने कपड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए कपड़े को पंखे की एक ब्लेड के ऊपर डालें. इसके बाद धीरे-धीरे उसे बाहर की तरफ खींचें. इससे सारी धूल कपड़े के अंदर आ जाएगी.
ये भी पढ़ें: