scorecardresearch

Monsoon Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी में जम गई है काई? तो आज ही करें सफाई... अपनाएं ये आसान उपाय

बारिश के मौसम में टंकी में धूल, मिट्टी, पत्तियां, कीड़े और बैक्टीरिया पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे पानी दूषित हो सकता है. यही पानी घर में नहाने, खाना बनाने और रोजमर्रा के कई कामों में इस्तेमाल होता है. ऐसे में कुछ आसान सावधानियां अपनाकर आप मानसून में अपनी पानी की टंकी को साफ और सुरक्षित रख सकते हैं.

Advertisement
water tank cleaning water tank cleaning

क्या बारिश के मौसम में आपकी भी पानी की टंकी में काई जम गई है? अगर हां, तो हम आपको बता दें कि, मानसून के दौरान पानी की टंकी की सफाई को नजरअंदाज करना सेहत पर भारी पड़ सकता है. बारिश के मौसम में टंकी में धूल, मिट्टी, पत्तियां, कीड़े और बैक्टीरिया पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे पानी दूषित हो सकता है. यही पानी घर में नहाने, खाना बनाने और रोजमर्रा के कई कामों में इस्तेमाल होता है. ऐसे में कुछ आसान सावधानियां अपनाकर आप मानसून में अपनी पानी की टंकी को साफ और सुरक्षित रख सकते हैं.

पानी की टंकी का ढक्कन हमेशा बंद रखें
बारिश के मौसम में टंकी का ढक्कन अच्छी तरह बंद होना चाहिए. खुली या ढीली टंकी में बारिश का पानी, धूल, पत्तियां और छोटे कीड़े आसानी से पहुंच सकते हैं. समय-समय पर जांच करें कि ढक्कन सही तरीके से फिट है या नहीं. यदि ढक्कन टूट गया है या उसमें गैप है तो उसे तुरंत बदलवा दें.

दरार और लीकेज की जांच करते रहें
टंकी में छोटी सी दरार भी बड़ी समस्या बन सकती है. दरार के जरिए गंदा पानी और मिट्टी अंदर पहुंच सकती है, जिससे पानी की गुणवत्ता प्रभावित होती है. मानसून के दौरान टंकी के बाहरी हिस्से की नियमित जांच करें. अगर कहीं से पानी रिस रहा है या दरार दिखाई दे रही है तो तुरंत मरम्मत करवाएं.

पाइपों की भी करें नियमित सफाई
सिर्फ टंकी साफ रखना ही काफी नहीं है. इनलेट, आउटलेट और ओवरफ्लो पाइप की सफाई भी जरूरी है. बारिश के दौरान इनमें पत्तियां, मिट्टी और कचरा जमा हो सकता है, जिससे पानी का प्रवाह प्रभावित होता है. पाइपों की समय-समय पर जांच करें और जरूरत पड़ने पर उन्हें साफ करवाएं.

लंबे समय तक पानी जमा न रहने दें
अगर टंकी का पानी लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं होता तो उसमें काई और सूक्ष्मजीव पनप सकते हैं. इसलिए जरूरत के अनुसार पानी का उपयोग करें और समय-समय पर ताजा पानी भरते रहें. यदि घर लंबे समय तक बंद रहने वाला हो तो लौटने के बाद पुराने पानी का उपयोग करने से पहले टंकी की जांच जरूर करें.

पानी में बदलाव दिखे तो तुरंत करें सफाई
अगर पानी का रंग बदल जाए, उसमें बदबू आने लगे या वह मटमैला दिखाई दे तो इसे नजरअंदाज न करें. यह संकेत हो सकता है कि टंकी की सफाई की जरूरत है. सिर्फ देखने में साफ पानी सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं. इसलिए समय-समय पर टंकी की सफाई करवाना बेहतर रहता है.

ये भी पढ़ें: