How to clean silver items at home
How to clean silver items at home
How to clean silver jewelry at home: चांदी की चीजें हर घर में पाई जाती हैं. हालांकि, चांदी के गहने हों, पूजा-पाठ की थाली हों या कोई सजावटी आइटम, समय के साथ काली पड़ने लगती है. इससे उसकी चमक और खूबसूरती कम हो जाती है. जब हम इन्हें सुनार के पास लेकर जाते हैं तो वे झट से इसे साफ कर नया सा बना देते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि आप घर पर मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से ही अपने गहनों की खोई हुई चमक वापस ला सकते हैं. न कोई ज्यादा मेहनत, न ज्यादा खर्च. बस थोड़ी समझदारी और सही तरीका अपनाएं और आपके गहने फिर से नए जैसे चमकने लगेंगे. आज हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसे आसान घरेलू उपाय जिनसे आप चांदी की जूलरी को बिना किसी झंझट के चमका सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.
सुनार चांदी कैसे साफ करते हैं
चांदी की ज्वेलरी, बर्तन या सजावटी सामान जब समय के साथ काले पड़ने लगते हैं, तो सुनार आमतौर पर चांदी की सफाई के लिए नाइट्रिक एसिड का इस्तेमाल करते हैं. यह चांदी में मौजूद अशुद्धियों या अन्य धातुओं जैसे तांबे के साथ रिएक्शन करके चांदी को साफ और चमकदार बनाता है. इस तरह चांदी को नई जैसी चमक मिल जाती है.
घर पर चांदी कैसे साफ करें...
इसके लिए सबसे पहले किसी बर्तन में पानी लें. इसके बाद इसमें चाय पत्ती डालें. फिर इसे तब तक उबाले जब तक पानी आधा न रह जाए. इसके बाद गैस बंद कर दें. इसे छानकर दूसरे बर्तन में मिश्रण निकाल लें. इसमें बेकिंग सोडा और थोड़ा डिटर्जेंट पाउडर डालें. इसके बाद गहनों को इसमें कुछ देर डाल दें. फिर किसी पुराने टूथब्रश की मदद से गहनों को साफ करें. बाद में साफ पानी से धोकर कॉटन के कपड़े से पोंछकर सूखा लें.
बेकिंग सोडा और नींबू का घरेलू पेस्ट
दो चम्मच बेकिंग सोडा में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं. इस पेस्ट को ब्रश या उंगलियों से चांदी के गहनों पर लगाएं और हल्के हाथ से रगड़ें. कुछ मिनट बाद पानी से धोकर सूखा कपड़ा से पोंछें. यह नुस्खा चांदी की पुरानी चमक वापस लाने में मदद करता है.
बेकिंग सोडा और एल्युमिनियम फॉयल वाला तरीका
एक बर्तन में एल्युमिनियम फॉयल बिछाएं. उसमें गर्म पानी डालें और हर आधा लीटर पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं. अब अपने गहनों को उसमें 20–30 मिनट के लिए भिगो दें. यह रासायनिक प्रक्रिया गहनों की काली परत को हटा देती है. बाद में उन्हें पानी से धोकर साफ कपड़े से सुखा लें.
ये भी पढ़ें: