AI MADE IMAGE
AI MADE IMAGE
दांतों का पीलापन अकसर चाय-कॉफी, धूम्रपान, या ठीक से सफाई न करने की वजह से दिखने लगता है. लेकिन कुछ आदतों को अपना कर आप अपनी दातों की सतह को साफ रख सकते हैं. रोज देखभाल से कम से कम 7 से 10 दिनों में फर्क दिखना होना शुरू हो सकता है.
इस तरह करें ब्रश
दिन में दो बार 2 मिनट तक ब्रश करने से दांतों अपना आप साफ रहते हैं, इन्हें आप दांतों की सफाई की बुनियाद बोल सकते है. सॉफ्ट ब्रिसल वाले ब्रश और फ्लोराइड टूथपेस्ट का उपयोग करना दांतों के लिए बेहतर होता है. हाथ को गोल-गोल घुमाते हुए ब्रश करें ताकि दांतों की ऊपरी परत सुरक्षित रहे और दांत भी साफ हो जाए. ब्रशिंग के साथ जीभ की सफाई भी करें, क्योंकि जीभ पर जमी गंदगी सांस और दांतों दोनों पर असर डालती है.
बेकिंग सोडा से आएगी दांतों में चमक
बेकिंग सोडा ऊपरी पीला-पन और जमी हुई गंदगी को हटाने में मदद कर सकता है. हफ्ते में 1 से 2 बार, चुटकी भर बेकिंग सोडा को टूथपेस्ट में मिलाकर ब्रश करें. बेकिंग सोडा को ज्यादा इस्तेमाल न करें क्योंकि बेकिंग सोडा को दांतों पर ज्यादा रगड़ने से मुंह का इनेमल कमजोर भी हो सकता है.
ऑयल पुलिंग करें
मुंह में तेल रख कर कुल्ला करने को ऑयल पुलिंग कहते हैं. हफ्ते में एक दिन नारियल या तिल के तेल को 5 से 10 मिनट के लिए मुंह में रख कर कुल्ला करना अच्छा माना जाता हैं. यह मुंह की सफाई और ताजगी को बनाए रखने में भी मददगार साबित होता है.
फ्लॉस और कुल्ला का महत्व
फ्लॉस करने से दांतों के बीच फंसी गंदगी साफ हो जाती है, जो कभी-कभी ब्रश से नहीं हटती. इसके लिए एक पतली रस्सी लें और उसे दांतों के बीच घुमाएं और बाद में कुल्ला कर लें.
खान-पान और आदतों पर ध्यान
चाय, कॉफी, कोल्ड ड्रिंक और तंबाकू से दांतों पर दाग बनते है. इन्हें खाना कम करें या खा रहे हैं, तो खाने के बाद पानी से अच्छे से कुल्ला करें.
ये भी पढ़ें