scorecardresearch

Kitchen Hacks: रगड़-रगड़कर दुख गए हाथ, तो अपनाएं ये एक तरीक.. फौरन दुम दबाकर चिकनाहट होगी दूर

बर्तन धोना कोई आसान काम नहीं, खास तौर पर जब वो चिकनाहट और कालेपन से जमा हुआ तवा हो.

Women Rubbing Tawa (AI Generated Image) Women Rubbing Tawa (AI Generated Image)

तवा रसोई में इस्तेमाल होने वाली सबसे ज्यादा चीज़ों में गिना जाता है. चाहे ब्रेकफास्ट हो या लंच या डिनर, हर समय मील के समय तवे का इस्तेमाल किया जाता है. ब्रेकफास्ट में पराठे अक्सर काफी बनाए जाते हैं, ऐसे में तवे पर काफी चिकनाहट जम जाती है. साथ ही लगातार इस्तेमाल के साथ तवा काला भी पड़ जाता है.

लेकिन परेशानी यहीं खत्म होती. परेशानी तो तब शुरू होती है जब इसकी सफाई की बारी आती है. लोग रगड़-रगड़कर इसे साफ करते रहते हैं, लेकिन चिकराई और कालापन इतना ढीट होता है कि साफ होने का नाम ही नहीं लेता. लेकिन हर चीज़ का जैसे कोई तोड़ होता है, वैसे ही इस चिकनाई और कालेपन को साफ करने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं कि किस तरह आप आसानी के साथ तवे की अच्छी तरह सफाई कर सकते हैं. 

रगड़-रगड़ की जगह नींबू का रस
तवे की चिकनाई और कालेपन को साफ करने के लिए पहले को तवे को थोड़ा गर्म करें. उसके बाद उसके ऊपर एक नींबू का रस और थोड़ा नमक डाल दें. नींबू के रस में सिट्रिक एसिड होता है, जो चिकनाई को दूर करने में मदद करता है, तो वहीं नमक का दरदरापन कालेपन को साफ करने और चिकराई को भी सोकने में मदद करता है, जिससे तवा दोबारा चमकने लगता है.

कालेपन को हटाएगा डिशवॉश लिक्विड
डिशवॉश लिक्विड से बरतनों को साफ करना तो आम बात हैं. लेकिन कई बार तवे का कालापन इससे भी साफ करने पर नहीं दूर होता है. ऐसे में सही जानकारी होना जरूरी है. इस एक आसान हैक के साथ इसी लिक्विड के साथ आपका तवा कालेपन की जड़ों को छोड़ देगा. तवे को लिक्विड से धोने से पहले, उसे हल्का गर्म कर लें, उसके बाद उसे लिक्विड डिशवॉश के साथ धोएं. ऐसा करने से आपका तवे से कालापन काफी हद तक दूर हो जाएगा.

कैसे बनाएं रखे तवे की चमक
एक बार तवा साफ हो जाए तो उसके ऊपर सरसो का तेल डालें और अच्छी तरह से हाथों के साथ तवे पर मल लें. ऐसा करने से जो आपने मेहनत के साथ तवे के ऊपर से पहले से जमी चिकनाहट और कालापन साफ किया है, तेल से मलने से बाद उसकी साइन बरकरार रहेगी और वह किचन चमचमाने लगेगा.