scorecardresearch

AC Cooling Hacks: दिल्ली-NCR की भीषण गर्मी में 18°C पर भी नहीं ठंडा हो रहा कमरा? तुरंत बदलें AC चलाने के ये 5 तरीके

जहां एक तरफ भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है, वहीं AC और cooler फैल होते दिखाई दे रहे हैं. लेकिन आज हम आपको वह तरीका बताएंगे जहां 48 डिग्री के तापमान में भी आप AC को 18 पर रख कर पूरा कमरा ठंडा रख सकते हैं.

गर्मी का असर इन दिनों इतना बढ़ गया है कि कई बार AC चलाने के बाद भी कमरा जल्दी ठंडा नहीं होता, खास करके दिल्ली के आस-पास के इलाकों में गर्मी का कहर जारी है. कई लोग एसी का तापमान 18 डिग्री पर सेट कर देते हैं, लेकिन इसके बावजूद राहत नहीं मिलती. ऐसे में सिर्फ AC चलाना ही काफी नहीं होता, बल्कि कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना भी जरूरी होता है. सही तरीका अपनाकर घर को जल्दी ठंडा किया जा सकता है और बिजली का बिल भी ज्यादा नहीं बढ़ता.

कमरे की गर्म हवा पहले बाहर निकालें
अगर आप कमरे में घुसते ही तुरंत AC ऑन कर देते हैं, तो यह तरीका उतना असरदार नहीं माना जाता. बेहतर होगा कि कुछ मिनट के लिए खिड़की या दरवाजा खोलकर कमरे की जमा गर्म हवा बाहर निकलने दें. इसके बाद AC चलाने से कमरा जल्दी ठंडा हो सकता है. कई जानकार लोग इसे आसान और असरदार तरीका बताते हैं.

हर बार 18 डिग्री पर AC चलाना जरूरी नहीं
कई लोगों को लगता है कि AC को सबसे कम तापमान पर सेट करने से कमरा जल्दी ठंडा होगा, लेकिन ऐसा हर बार जरूरी नहीं होता. 24 से 26 डिग्री के बीच तापमान रखने पर भी अच्छी कूलिंग मिल सकती है और बिजली की खपत भी कम होती है. बहुत कम तापमान पर AC चलाने से मशीन पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है.

पंखा भी कर सकता है मदद
अकसर लोग सोचते हैं कि AC चलने के दौरान पंखा बंद रखना चाहिए, लेकिन ये धारणा बिलकुल गलत है. जबकि कम स्पीड में पंखा चलाने से ठंडी हवा पूरे कमरे में तेजी से फैलती है. इससे कमरा ज्यादा ठंडा महसूस होता है और AC को लगातार तेज मेहनत नहीं करनी पड़ती.

धूप को कमरे में आने से रोकें
अगर तेज धूप सीधे कमरे में आ रही है, तो AC के कमरे को ठंडा करने में ज्यादा समय लग सकता है. ऐसे में मोटे पर्दे या खिड़कियां ढककर रखने से बाहर की गर्मी अंदर कम आती है. इससे कमरे का तापमान कुछ हद तक नियंत्रित रह सकता है.

दरवाजे-खिड़कियां बंद रखना भी जरूरी
AC चलने के दौरान बार-बार दरवाजा खोलना या खिड़की खुली रखने से ठंडी हवा बाहर निकल जाती है. इसलिए जब कमरा ठंडा हो जाए, तब दरवाजे और खिड़कियां बंद रखना ज्यादा फायदेमंद हो सकता है. इससे कूलिंग लंबे समय तक बनी रहती है. 

ये भी पढ़ें