scorecardresearch

बजट है टाइट.. करनी है घर के राशन से फाइट.. तो इन स्मार्ट स्टेप्स के साथ करें ग्रोसरी शॉपिंग, सब होगा आसान

राशन खरीदने से पहले एक फिक्स बजट तय करना बेहद जरूरी है. जब आपका बजट क्लीयर होता है, तो आप गैर-जरूरी चीजों पर खर्च करने से बचते हैं. कोशिश करें कि महीने की शुरुआत में ही जरूरी सामान खरीद लें.

Representative Image Representative Image

हर महीने घर का राशन खरीदना एक जरूरी काम है, जिसे टाला नहीं जा सकता. खासकर जब बजट सीमित हो, तो यह और भी जरूरी हो जाता है कि आप समझदारी से खरीदारी करें. अगर आप थोड़ी सी प्लानिंग और सही तरीका अपनाते हैं, तो ग्रोसरी शॉपिंग में अच्छी-खासी बचत कर सकते हैं. साथ ही, आप बेहतर क्वालिटी के प्रोडक्ट्स भी खरीद पाएंगे. आइए जानते हैं कुछ आसान और असरदार टिप्स, जो आपके मंथली खर्च को कंट्रोल करने में मदद करेंगे.

राशन खरीदने से पहले एक फिक्स बजट तय करना बेहद जरूरी है. जब आपका बजट क्लीयर होता है, तो आप गैर-जरूरी चीजों पर खर्च करने से बचते हैं. कोशिश करें कि महीने की शुरुआत में ही जरूरी सामान खरीद लें, ताकि बार-बार छोटे खर्चों से बचा जा सके. इसके साथ ही, अपनी जरूरतों के खर्चों को पहले पूरा करें बाकी के खर्च बाद में करें.

समझदारी से उठाएं ऑफर्स का फायदा
आजकल सुपरमार्केट और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर कई तरह के ऑफर्स और डिस्काउंट मिलते हैं. हालांकि, हर ऑफर फायदेमंद नहीं होता. जरूरी है कि आप केवल जरूरत की चीजों पर ही छूट का फायदा उठाएं. अलग-अलग जगहों पर कीमतों की तुलना करना भी एक स्मार्ट तरीका है, जिससे आप बेहतर डील पा सकते हैं.

बल्क में कें खरीदारी
अगर आपका बजट अनुमति देता है, तो चावल, दाल, आटा और तेल जैसी जरूरी चीजों को एक साथ लार्ज क्वांटिटी में खरीदना फायदेमंद होता है. बल्क में खरीदारी करने से कीमत कम पड़ती है और आपको बार-बार बाजार जाने की जरूरत भी नहीं होती. इससे न सिर्फ पैसे बचते हैं, बल्कि समय की भी बचत होती है.

ब्रांड की जगह क्वालिटी पर करें फोकस
अक्सर लोग महंगे ब्रांड्स को ही बेहतर मान लेते हैं, लेकिन यह जरूरी नहीं कि हर महंगा प्रोडक्ट अच्छी क्वालिटी का हो. कई बार लोकल या कम कीमत वाले ब्रांड्स भी अच्छी क्वालिटी प्रदान करते हैं. इसलिए खरीदारी करते समय ब्रांड के बजाय प्रोडक्ट की क्वालिटी और अपनी जरूरत पर ध्यान दें.

डिजिटल पेमेंट से पाएं एक्स्ट्रा बचत
आज के समय में डिजिटल पेमेंट एक स्मार्ट ऑप्शन बन चुका है. कई पेमेंट ऐप्स कैशबैक और रिवार्ड्स ऑफर करते हैं, जिनका सही इस्तेमाल करके आप अतिरिक्त बचत कर सकते हैं. अगर आप सोच-समझकर डिजिटल ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपको खर्च का कुछ हिस्सा वापस भी मिल सकता है.