scorecardresearch

मेहनत के बाद भी नहीं मिल रहा Increment? तो ये 5 बातें हो सकती हैं वजह.. जानें कैसे मिलेगा Promotion और Salary Hike

अक्सर अप्रेजल के समय कई एमप्लॉय होते हैं, जिन्हें उम्मीद के मुताबिक अप्रेजल नहीं मिलता. ऐसे में उनके मन में यही सवाल घूमता रहता है कि आखिर उनकी कमी किस जगह रहा गई. ऐसे में उन्हें उन बातों के बारे में पता होना जरूरी है, जिसकी मदद से उन्हें ज्यादा हाइक मिल सकता है.

How To Get More Salary Hike How To Get More Salary Hike

ऑफिस में अप्रेजल के समय हर एमप्लॉय को उम्मीद रहती है कि उसके मन के मुताबिक सैलरी हाइक और प्रमोशन मिल जाएगा. लेकिन हर एमप्लॉय की यह उम्मीद पूरी हो ऐसा जरूरी नहीं. कुछ एमप्लॉय ऐसे भी होते हैं जिन्हें न सैलरी हाइक मिलती है न ही प्रमोशन. अगर लगातार अच्छा काम करने के बावजूद आपकी सैलरी नहीं बढ़ रही है या प्रमोशन का इंतजार खत्म नहीं हो रहा. तो ऐसे में हो सकता है कि कुछ ऐसी गलतियां हों जो आपके करियर ग्रोथ के रास्ते में रोड़ा बन रही हों.

किस कैटेगरी का हिस्सा हैं आप?

किसी भी कंपनी में उन एमप्लॉय को ज्यादा अहमियत जी जाती है, जो परेशानियों का का समाधान आसानी से निकालते हैं. अगर आप हर बात पर सिर्फ शिकायत करते हैं या नेगेटिव सोच रखते हैं, तो आपकी इमेज प्रभावित हो सकती है. मैनेजमेंट ऐसे लोगों को पसंद करता है जो चैलेंज का सामना करने के साथ-साथ उसका समाधान भी सुझाते हैं. इसलिए खुद से पूछिए कि आप समस्याएं गिनने वालों में से हैं या फिर समाधान खोजने वालों में से.

केवल दिया गया काम करना काफी नहीं

कई एमप्लॉय सिर्फ उतना ही काम करते हैं जितना उन्हें दिया जाता है. जबकि करियर में आगे बढ़ने के लिए दिए गए काम से थोड़ा ज्यादा काम करना जरूरी होता है. अगर आप केवल सीमित काम करने वालों में से हैं,  तो आपको अलग से नोटिस करना मुश्किल हो जाता है. नई जिम्मेदारियां लेना और अलग पहचान बनाना आपकी प्रोफेशनल वैल्यू बढ़ा सकता है.

नई स्किल्स सीखना क्यों है जरूरी?

आज के तेजी से बदलते प्रोफेशनल माहौल में केवल पुराने स्किल्स के भरोसे टिके रहना काफी नहीं है. कंपनियां ऐसे एमप्लॉय को ज्यादा अहमियत देती हैं जो लगातार खुद को अपडेट करते रहते हैं. नई तकनीक, नए टूल्स और इंडस्ट्री ट्रेंड्स सीखने से न केवल आपकी वैल्यू बढ़ती है बल्कि आप कंपनी के लिए ज्यादा उपयोगी भी बनते हैं.

टीमवर्क से बनती है मजबूत पहचान

सक्सेस केवल पर्सनल प्रदर्शन से नहीं, बल्कि टीम के साथ बेहतर तालमेल से भी जुड़ी होती है. कई बार लोग खुद को साबित करने के चक्कर में टीम से दूरी बना लेते हैं. लेकिन कंपनियां ऐसे एमप्लॉय को पसंद करती हैं जो को-वर्कर के साथ अच्छा रवैया रखते हैं और टीम के टारगेट को हासिल करने में मदद करते हैं. मजबूत टीमवर्क आपको एक ट्रस्टवर्दी प्रोफेशनल के रूप में दिखाता है.

अप्रेजल में रखें अपनी बात फैक्ट्स के साथ

सैलरी हाइक मांगते समय केवल यह कहना काफी नहीं कि आपने मेहनत की है. आपको अपने वर्क से जुड़े फिगर, अचीवमेंट और योगदान क्लियर रूप बताना चाहिए. कंपनी के लिए आपने क्या वैल्यू जोड़ी, किन टारगेट्स को हासिल किया और आपकी भूमिका कंपनी के लिए क्यों जरूरी है, यह बताना जरूरी होता है. फैक्ट्स और अचीवमेंट के साथ की गई बातचीत सैलरी बढ़ने की पॉसिबिलिटी को काफी बढ़ा सकती है.