अमावट रेसिपी
अमावट रेसिपी
गर्मी का मौसम आते ही आम हर घर की पहली पसंद बन जाता है. लेकिन आम का मजा केवल गर्मियों तक रह जाता है. अगर ऐसे में आप भी आम का स्वाद पूरे साल लेना चाहते हैं, तो घर पर आम पापड़ यानी अमावट बनाकर रख सकते हैं. इसे सही तरीके से बनाकर और एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके रखा जाए, तो यह लंबे समय तक खराब नहीं होता. बस ध्यान रखें कि अमावट पूरी तरह धूप में सूख जाए और उसमें नमी बिल्कुल न बचे. यही इसका सबसे बड़ा सीक्रेट है, जिससे यह सालों तक सुरक्षित रह सकती है.
अमावट बनाने का सामान
1 किलो दशहरी या मीठे पके आम
एक गहरी थाली या प्लेट
थोड़ा सा घी
सबसे पहले करें ये तैयारी
अमावट बनाने के लिए सबसे पहले आमों को अच्छी तरह धोकर साफ कर लें. इसके बाद आम को हाथों से दबाकर थोड़ा नरम कर लें, ताकि अंदर का गूदा आसानी से निकल जाए. इससे रस निकालने में मेहनत कम लगती है.
ऐसे निकालें आम का रस
अब एक थाली में थोड़ा सा घी लगाकर उसे चिकना कर लें, ताकि बाद में अमावट आसानी से निकल जाए. इसके बाद दूसरे बर्तन में आम के ऊपरी हिस्से को थोड़ा काट लें और थोड़ा सा शुरुआती रस अलग कर दें. फिर बाकी बरतन में निकाल लें. माना जाता है कि यह हिस्सा ज्यादा गर्म होता है.
अब आम का पूरा गूदा और रस थाली में निकाल लें. इसी तरह बाकी सभी आमों का रस भी उसी बरतन में जमा कर लें. ध्यान रखें कि रस में ज्यादा रेशे या छिलके न जाएं. इसलिए इसे हाथों से मथ लें.
धूप में सुखाने का सही तरीका
अब आम के रस को घी लगे थाली में रखें फिर उसी भरी थाली को तेज धूप में रख दें. दिनभर धूप लगने दें, लेकिन शाम होते ही थाली को घर के अंदर रख लें, ताकि नमी न लगे. अगले दिन फिर से धूप में रखें. लगातार 4 से 5 दिन की धूप के बाद रस धीरे-धीरे सूखकर फिर से रस डाल कर उसपर मोटी परत अमावट की तैयार कर लें. इससे अमावट मोटा होता चला जाएगा.
लंबे समय तक खराब न हो, इसके लिए करें ये काम
जब अमावट पूरी तरह सूख जाए, तब इसे मनपसंद आकार में काट लें. अब इसे किसी कांच या एयरटाइट जार में भरकर रखें और ढक्कन अच्छी तरह बंद कर दें. ध्यान रखें कि इसमें जरा भी नमी न पहुंचे. अगर सही तरीके से स्टोर किया जाए, तो यह लंबे समय तक स्वाद को खुद में समेटे रखती है और खाने में आम से भी ज्यादा स्वादिष्ट लगती है.
ये भी पढ़ें