मिनटों में घर पर तैयार करें बाजार जैसी क्रिस्पी आलू टिक्की (Photo-ITG)
मिनटों में घर पर तैयार करें बाजार जैसी क्रिस्पी आलू टिक्की (Photo-ITG)
शाम के वक्त अगर बच्चों को कुछ चटपटा खाने का मन करे, तो इस बार बाजार से चाट लाने की जरूरत आपको नहीं है. घर पर भी कुछ मिनटों में आप ट्स्टी आलू टिक्की चाट बना सकते हैं. बाहर जैसी कुरकुरी टिक्की, ऊपर से दही, मीठी चटनी और चाट मसाला मिल जाए, तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. इसे बनाना भी मुश्किल नहीं है. घर में रखे कुछ मसालों से ही आप बच्चों के लिए स्वादिष्ट चाट बना सकते हैं. आइए जानते हैं आलू टिक्की चाट बनाने का आसान तरीका.
आलू टिक्की चाट बनाने का सामान
सबसे पहले तैयार करें आलू की टिक्की
उबले हुए आलू को एक बर्तन में अच्छी तरह मैश कर लें. अब इसमें कॉर्नफ्लोर या ब्रेड क्रम्ब्स, नमक, लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और हरी मिर्च डालकर मिला लें. मिश्रण को अच्छी तरह गूंथ लें, ताकि टिक्की बनाते समय वह टूटे नहीं. अब थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर गोल टिक्की बना लें और हाथ से दबाकर चपटा कर दें.
तवे पर ऐसे सेंकें कुरकुरी टिक्की
एक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल डालें. अब तैयार टिक्कियों को तवे पर रखकर मध्यम आंच पर सेंकें. जब नीचे की तरफ सुनहरा रंग आ जाए, तो टिक्की को पलट दें. दोनों तरफ से अच्छी तरह कुरकुरी होने तक सेंक लें. ध्यान रखें कि आंच बहुत तेज न हो, वरना टिक्की बाहर से जल्दी सिक जाएगी और अंदर से ठीक से गर्म नहीं होगी.
अब चाट को दें चटपटा स्वाद
जब टिक्की तैयार हो जाए, तो उसे प्लेट में रखें. ऊपर से फेंटा हुआ दही डालें. इसके बाद मीठी चटनी और हरी चटनी डालकर चाट मसाला छिड़क दें. आखिर में बारीक कटा हरा धनिया और प्याज डालें. अगर बच्चों को पसंद हो, तो ऊपर से थोड़ा भुना जीरा पाउडर भी डाल सकते हैं.
आपकी आलू टिक्की चाट तैयार है. इसे बनाने के तुरंत बाद परोसें, ताकि टिक्की का कुरकुरापन बना रहे. बच्चों को कम तीखा पसंद है, तो हरी मिर्च और लाल मिर्च की मात्रा कम रख सकते हैं. चाहें तो ऊपर से थोड़ा सेव डालकर भी चाट सजा सकते हैं. शाम के नाश्ते में यह चटपटी डिश बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आ सकती है.
ये भी पढ़ें