scorecardresearch

Suji And Aloo Nashta: आलू और सूजी से मिनटों में बनाएं कुरकुरा नाश्ता, ऐसा क्रिस्पी बनेगा कि खाते ही आ जाएगा मजा

Suji Nashta: अक्सर शाम के समय अचानक भूख लग जाए या घर में मेहमान आ जाएं, तो लोग ऐसी रेसिपी की तलाश करते हैं जो जल्दी बन जाए और स्वाद में भी शानदार हो.ऐसे में आलू और सूजी से बनने वाला यह खास स्नैक एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है. यह रेसिपी न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि घर में मौजूद साधारण सामग्री से ही तैयार हो जाती है.

Suji And Aloo Nashta Suji And Aloo Nashta

अक्सर शाम के समय अचानक भूख लग जाए या घर में मेहमान आ जाएं, तो लोग ऐसी रेसिपी की तलाश करते हैं जो जल्दी बन जाए और स्वाद में भी शानदार हो.ऐसे में आलू और सूजी से बनने वाला यह खास स्नैक एक बेहतरीन विकल्प बन सकता है. यह रेसिपी न सिर्फ बनाने में आसान है, बल्कि घर में मौजूद साधारण सामग्री से ही तैयार हो जाती है. खास बात यह है कि इसका लुक मेदू वड़ा जैसा होता है और इसमें डाले गए ओरिगैनो और चिली फ्लेक्स इसे एक अलग और मजेदार स्वाद देते हैं. बच्चों के टिफिन से लेकर शाम की चाय तक, यह नाश्ता हर मौके पर फिट बैठता है. आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि.

सूजी को हल्का भूनें
इस रेसिपी की शुरुआत सूजी को हल्का भूनने से होती है. सबसे पहले एक कड़ाही में दो चम्मच तेल गरम करें। जब तेल हल्का गरम हो जाए तो उसमें एक कप सूजी डालें और मीडियम आंच पर लगभग दो मिनट तक भूनें. ध्यान रखें कि सूजी का रंग बिल्कुल भी न बदले, बस उसका कच्चापन खत्म हो जाए. हल्की भुनी हुई सूजी नाश्ते में सोंधापन लाती है और इससे बनने वाला स्नैक अंदर से चिपचिपा भी नहीं होता.

मसालों से आएगा फ्लेवर
जब सूजी अच्छी तरह भुन जाए, तब उसमें करीब डेढ़ कप पानी डालें. अब स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नमक, चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो मिलाएं. ओरिगैनो इस रेसिपी को थोड़ा इटालियन टच देता है, जिससे इसका स्वाद और भी मजेदार हो जाता है. धीमी आंच पर इस मिश्रण को लगातार चलाते रहें, ताकि सूजी सारा पानी सोख ले और मिश्रण नरम डो जैसा बन जाए.

आलू से मिलेगी अच्छी बाइंडिंग
अब इस गर्म सूजी के मिश्रण में दो मीडियम साइज के उबले और अच्छी तरह मैश किए हुए आलू डालें. आलू यहां बाइंडिंग एजेंट का काम करते हैं. इससे स्नैक अंदर से सॉफ्ट और बाहर से कुरकुरा बनता है. आलू और सूजी को अच्छी तरह मिलाएं ताकि मिश्रण में कोई गांठ न रह जाए. मिश्रण तैयार होने के बाद गैस बंद कर दें और इसे लगभग 10 मिनट तक ठंडा होने के लिए छोड़ दें.

आटे की तरह गूंथें मिश्रण
जब मिश्रण हल्का गुनगुना रह जाए, तब इसे एक बड़ी प्लेट में निकाल लें. अपने हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाएं और इस मिश्रण को आटे की तरह अच्छी तरह गूंथ लें. इसे तब तक मसलें जब तक कि यह मुलायम और चिकना न हो जाए. अगर मिश्रण हाथों में चिपक रहा हो तो थोड़ा सा और तेल लगा सकते हैं. अच्छे से गूंथा हुआ मिश्रण तलते समय टूटता नहीं है और स्नैक की शेप भी अच्छी बनती है.

मेदू वड़े जैसा दें खास शेप
अब तैयार डो से छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें. हथेलियों के बीच घुमाकर गोल बॉल्स बना लें और फिर उंगली की मदद से इनके बीच में छोटा सा छेद कर दें. इससे यह बिल्कुल मेदू वड़े जैसा दिखने लगता है. इस शेप की वजह से स्नैक अंदर तक बराबर पकता है और देखने में भी काफी आकर्षक लगता है.

सुनहरा तलकर करें सर्व
अब कड़ाही में तेल गरम करें और तैयार वड़ों को गरम तेल में डालकर सुनहरा भूरा होने तक तलें. ध्यान रखें कि तेल अच्छी तरह गरम हो, क्योंकि ठंडे तेल में डालने से सूजी ज्यादा तेल सोख सकती है. जब वड़े अच्छी तरह कुरकुरे हो जाएं तो उन्हें निकाल लें. इन्हें पुदीने की हरी चटनी या टमाटर केचप के साथ गरमा-गरम परोसें.

 ये भी पढ़ें: