scorecardresearch

Moringa Flower Pakoda Recipe: क्या आपने ट्राय किया मोरिंगा के फूल से बने पकोड़े? नोट कर लें रेसिपी, खाकर आ जाएगा मजा

मोरिंगा यानी सहजन के फूलों से बने पकोड़े स्वाद और सेहत दोनों के लिए बेहतरीन होते हैं. साफ किए हुए फूलों को बेसन, प्याज, हरी मिर्च और मसालों के साथ मिलाकर गरमागरम रेलिपी तैयार कर सकते हैं. इसे मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. गरमागरम चाय और चटनी के साथ इनका मजा लें.

Advertisement
मोरिंगा फूल के पकोड़े मोरिंगा फूल के पकोड़े

बारिश का मौसम हो या ठंड की शाम, गरमागरम चाय के साथ अगर पकोड़े खाने को मिल जाए तो मजा आ जाता है. आपने आलू, गोभी, प्याज और मिर्च के पकोड़े तो बहुत खाए होंगे. लेकिन आज हम आपको एक अलग किस्म का पकोड़ा बनाना सिखाएंगे. यह पकोड़ा इतना क्रिस्पी और अंदर से फ्लेवरफूल होता कि सब इसे मजे से खाएंगे. इस पकोड़े की खासियत ही यही है कि ये मोरिंगे के फूल से बनता है और बनाने में मेहनत भी नहीं लगती. अगर आप भी कुछ अलग ट्राय करना है तो मोरिंगा के फूलों से बने इस पकोड़े को एक बार जरूर ट्राय करें. सहजन के फूलों से बनने वाला यह नाश्ता स्वाद में अलग होता है और इसे घर पर तैयार करना भी मुश्किल नहीं है. बस फूलों को अच्छी तरह साफ करें, बेसन का घोल तैयार करें और फिर पकौड़ों को गरम तेल में तल लें. आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी.

मोरिंगा के फूलों के पकोड़े बनाने के लिए आपको चाहिए-

  • 1 कप मोरिंगा यानी सहजन के फूल
  • 1 कप बेसन
  • 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ
  • 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
  • आधा छोटा चम्मच अजवाइन
  • आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • पकोड़े तलने के लिए तेल

सबसे पहले फूलों को अच्छी तरह करें साफ
पकोड़े बनाने से पहले मोरिंगा के फूलों को ध्यान से साफ कर लें. फूलों में लगी धूल, डंठल या दूसरी गंदगी को हटा दें. इसके बाद उन्हें साफ पानी से धोकर छलनी में रख दें, ताकि अतिरिक्त पानी निकल जाए. फूलों को बहुत ज्यादा गीला न रखें, क्योंकि इससे बेसन का घोल पतला हो सकता है. प्याज और हरी मिर्च को भी बारीक काटकर तैयार कर लें.

ऐसे तैयार करें पकौड़ों का घोल
अब एक बड़े बर्तन में बेसन लें. इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दें. इसके बाद साफ किए हुए मोरिंगा के फूल मिलाएं और सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल बहुत पतला न हो, वरना पकोड़े तेल में फैल सकते हैं. इसे इतना गाढ़ा रखें कि फूलों और मसालों पर बेसन अच्छी तरह चिपक जाए.

गरम तेल में तलें कुरकुरे पकोड़े
कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें. तेल गर्म हो जाए, तो तैयार मिश्रण को हाथ या चम्मच की मदद से छोटे-छोटे हिस्सों में डालें. पकौड़ों को मध्यम आंच पर तलें, ताकि वे अंदर तक पक जाएं और बाहर से कुरकुरे बनें. बीच-बीच में उन्हें पलटते रहें. जब पकौड़ों का रंग सुनहरा हो जाए, तो उन्हें निकालकर प्लेट में रख लें. 

चाय और चटनी के साथ लें स्वाद
मोरिंगा के फूलों से बने पकौड़ों को गरमागरम परोसें. इनके साथ हरी धनिया की चटनी, लहसुन की चटनी या टमाटर की चटनी रख सकते हैं. शाम की चाय के साथ इनका स्वाद और भी अच्छा लगेगा. अगर आप रोज के पकौड़ों से कुछ अलग खाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर आजमाएं. पहली बार बनाते समय मसालों की मात्रा अपने स्वाद के हिसाब से कम या ज्यादा रख सकते हैं.
 

ये भी पढ़ें