scorecardresearch

Village Style Litti Recipe: बिना तंदूर और गोबर का कंडा, घर पर बनाएं ऐसे लिट्टी... सब हो जाएंगे हैरान, खाते वक्त आ जाएगी गांव की याद

जानें कैसे बना सकती हैं बिना तंदूर और गोबर का कंडा इस्तेमाल किए ये टेस्टी गांव जैसी लिट्टी आसानी से घर पर.

Village Style Litti in Air Fryer Village Style Litti in Air Fryer

Village Style Litti Recipe easily at home गांव का नाम आए और कंडे पर सिके लिट्टी की याद न आए, ऐसा तो हो ही नहीं सकता. वह धुएं के बादल, कंडे पर सिकते लिट्टी की खुशबू और भाई-बहनों की शरारत, सब कुछ एक अनमोल याद का एक खूबसूरत हिस्सा है. अब आपका बचपन तो हम नहीं लौटा सकते, लेकिन आपको वही लिट्टी का टेस्ट जरूर दे सकते हैं. खास कर वह गांव वाली. 

शहर में अपार्टमेंट सिस्टम होता है. जिसके कारण न तो इतनी जगह होती है कि आप वैसा ही सेट अप लगा सकें, न तो आग जलाने की कई बार इजाजत होती है. ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं, उसी स्वाद की रेसिपी लेकिन बिना मेहनत के. यानी अब आप घर में गांव स्टाइस लिट्टी बना सकते हैं, वह भी बिना मेहनत, बिना कंडे या फिर बिना तंदूर के. लेकिन स्वाद में आग पर सेके लिट्टी से कम भी नहीं होगा.    


ऐसे तैयार करें लिट्टी का मसाला
एक बाउल में सत्तू लें और उसमें बारीक कटी प्याज, लहसुन, ताजी हरी मिर्च स्वाद अनुसार, अजवाइन, कलौंजी, नींबू का रस, अचार का खट्टा चटपटा मसाला और थोड़ा सा नमक डाल दें. नमक कम ही डालें क्योंकि अचार में पहले से नमक होता है. चाहें तो हल्का पानी दे कर इस मिश्रण को थोड़ा गिला बना लें. 


इस तरह गुथें आटा
गेहूं के आटे में नमक और थोड़ा तेल मिलाकर सख्त लेकिन मुलायम आटा गूंध लें. छोटी लोई बनाकर उसे कटोरी जैसा फैलाएं. बीच में सत्तू के मसारे भरें और चारों तरफ से बंद कर गोल आकार दें. ध्यान रखें कि मसाला बाहर न निकले. सारी लिट्टियां इसी तरह तैयार कर लें.

इस तरह बनाएं गाव स्टाइल लिट्टी 
एयर फ्रायर को 180°C पर पहले से गरम कर लें. लिट्टियों पर हल्का तेल लगाकर बास्केट में रखें. 12 से 15 मिनट तक पकाएं. बीच में एक बार पलट दें ताकि सभी तरफ से अच्छे से सिकाई हो. जब लिट्टी सुनहरी और फटी दिखने लगे, समझिए तैयार है.


गरम लिट्टी को हल्का दबाकर ऊपर से घी डालें. इसे चोखा या चने दाल की चटनी के साथ परोसें. हर कौर में देसी खुशबू और गांव जैसा स्वाद मिलेगा.

ये भी पढ़ें