Kada Prasad Recipe: सिर्फ 10 मिनट में बना लें गुरुद्वारे स्टाइल 'कड़ा प्रसाद'... स्वाद ऐसा की मुंह में जाते ही घुल जाएगा
कड़ा प्रसाद पवित्र प्रसाद सेवा भाव और लोगों में एकता का प्रतीक है. यह सिर्फ एक प्रसाद ही नहीं, बल्कि श्रद्धा, सादगी और भारतीय परंपरा का प्रतीक भी है. इस दिन गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन, सेवा और लंगर का आयोजन किया जाता है, जहां भक्तों को प्रसाद के रूप में कड़ा प्रसाद बांटा जाता है.
Kada Prasad
- नई दिल्ली,
- 14 अप्रैल 2026,
- (Updated 14 अप्रैल 2026, 11:05 AM IST)
Kada prasad recipe: बैसाखी का पर्व भारत में बेहद उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है. इस दिन गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन, सेवा और लंगर का आयोजन किया जाता है, जहां भक्तों को प्रसाद के रूप में कड़ा प्रसाद बांटा जाता है. कड़ा प्रसाद का मतलब है एक बड़ी सी कड़ाही में बना प्रसाद. जी हां, दरअसल सिख धर्म और गुरुद्वारे से इस प्रसाद का नाता है. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि घर में कड़ा प्रसाद कैसे बना सकते हैं.
क्या है कड़ा प्रसाद
कड़ा प्रसाद पवित्र प्रसाद सेवा भाव और लोगों में एकता का भी प्रतीक है. यह सिर्फ एक प्रसाद ही नहीं, बल्कि श्रद्धा, सादगी और भारतीय परंपरा का प्रतीक भी है. इस दिन गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन, सेवा और लंगर का आयोजन किया जाता है, जहां भक्तों को प्रसाद के रूप में कड़ा प्रसाद बांटा जाता है. ऐसा कहते हैं कि गुरु के द्वार से कभी वापिस खाली हाथ नहीं लौटा जाता, इसलिए वह कड़ा प्रसाद को अपने मीठे आशीर्वाद के रूप में भक्तों को देते हैं. खास बात है कि ये सिर्फ चार बेसिक चीजों से तैयार हो जाता है.
कड़ा प्रसाद की सामग्री
1 कप गेहूं का आटा (आटा)
1 कप देसी घी
1 कप चीनी
3 कप पानी
कड़ा प्रसाद बनाने की विधि
- ये अनुपात कड़ा प्रसाद के पारंपरिक स्वाद और बनावट के लिए सबसे जरूरी हैं. मात्रा को कम या ज्यादा किया जा सकता है, लेकिन अनुपात बराबर रखना बेहद जरूरी है. इसलिये ध्यान रखें कि सभी सामान का अनुपात बराबर रखें.
- एक पैन में 3 कप पानी गर्म करें और उसमें 1 कप चीनी मिलाएं. चीनी को पूरी तरह घुलने तक हिलाते रहें. चाशनी को गर्म ही रखें क्योंकि इसे बाद में आटे में डालना है.
- अब एक भारी तले वाली कढ़ाई में 1 कप देसी घी डालें और धीमी से मध्यम आंच पर गर्म करें. ध्यान रखें कि घी गर्म हो लेकिन जले नहीं.
- कढ़ाई में घी गर्म करने के बाद आटा डालकर धीमी आंच पर भूनें. लगातार चलाते रहें ताकि आटा जले नहीं. इस प्रक्रिया में लगभग 10–15 मिनट लग सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि आटा जलने न पाए.
- अब भुने हुए आटे में धीरे-धीरे चाशनी डालें और लगातार चलाते रहें. इस दौरान गैस धीमी रखें और गांठ बनने से बचाएं.
- अब मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक वो गाढ़ा होकर कढ़ाई छोड़ने लगे. घी थोड़ा अलग होने लगेगा और हलवा एकदम स्मूथ और चमकदार दिखेगा.
- अब कड़ा प्रसाद को गर्मागर्म ही परोसें.
ये भी पढ़ें: