scorecardresearch

इस तरह तैयार करें शेफ कुणाल के स्टाइल में मूंग दाल इडली, सुबह नाश्ते में परोसे.. 2 की जगह 4 खा जाएंगे बच्चे

मूंग दाल इडली की ये रेसिपी बेहद की हेल्दी है. इसके नाश्ते में बच्चों को सर्व करें और न्यूट्रिशन दें.

Moong Dal Idli Recipe Moong Dal Idli Recipe

अगर आप अपने दिन की शुरुआत कुछ हल्का, पौष्टिक और जल्दी बनने वाले नाश्ते से करना चाहते हैं, तो मूंग दाल इडली एक शानदार ऑप्शन है. यह रेसिपी स्वाद और सेहत दोनों का बेहतरीन मेल है. खास बात यह है कि यह प्रोटीन से भरपूर होती है और पचाने में भी बेहद आसान होती है, जिससे बच्चे और बड़े सभी इसे पसंद करते हैं.

इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको धुली हुई मूंग दाल, दही, अदरक, हरी मिर्च, कड़ी पत्ता, नमक, पानी, कद्दूकस किया हुआ गाजर, हरा धनिया और ईनो या बेकिंग सोडा चाहिए. वहीं तड़के के लिए तेल, हींग, सरसों और हल्दी का इस्तेमाल होगा. इसके साथ सर्व करने के लिए टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च, जीरा, कश्मीरी लाल मिर्च, प्याज, धनिया और नींबू रस से बनी चटनी तैयार की जाती है.

बैटर तैयार करने की आसान प्रक्रिया
सबसे पहले मूंग दाल को 2-3 घंटे या रातभर के लिए भिगो दें. इसके बाद इसे दही, अदरक, हरी मिर्च और पानी के साथ पीसकर स्मूद बैटर बना लें. इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिलाएं. अब एक पैन में तेल गरम करके हींग, सरसों, कड़ी पत्ता और हल्दी का तड़का तैयार करें और इसे बैटर में मिला दें. साथ ही इसमें गाजर और हरा धनिया डालकर मिक्स करें.

सॉफ्ट और स्पंजी इडली बनाने का तरीका
इडली बनाने से ठीक पहले बैटर में ईनो डालें और हल्के हाथों से मिलाएं. अब इस बैटर को इडली मोल्ड में डालकर 10 से 12 मिनट तक स्टीम करें. जब इडली अच्छी तरह फूल जाए और अंदर से पक जाए, तो उन्हें सावधानी से निकाल लें. आपकी नरम और स्वादिष्ट मूंग दाल इडली तैयार है.

खट्टी-तीखी टमाटर चटनी का स्वाद
इडली के साथ परोसने के लिए टमाटर की चटनी बनाना बेहद आसान है. इसके लिए एक पैन में तेल गरम करें और उसमें हींग, सरसों और जीरा डालें. फिर टमाटर, लहसुन और हरी मिर्च डालकर तब तक भूनें जब तक टमाटर नरम न हो जाएं. इसे ठंडा करके मिक्सी में पीस लें और उसमें नमक, काला नमक और लाल मिर्च मिलाएं. आखिर में प्याज, धनिया और नींबू रस डालकर चटनी तैयार करें.