scorecardresearch

Recycle Craft: कचरा समझकर फेंके नहीं, पुरानी प्लास्टिक बोतल से ऐसे बनाएं लग्जरी फ्लॉवर वास, कमरे को मिलेगा Aesthetic Look

अगर आपको भी आर्ट और क्राफ्ट का शौक है, तो आज हम आपको बेकार प्लास्टिक के बोतल से बनाना सिखाएंगे खूबसूरत डिजाइन. जिन्हें देखकर आपके घर वाले भी विश्वास नहीं करेंगी कि वह सारे वास Recycle प्रोडक्ट्स हैं.

Recycle Craft Recycle Craft

आजकल होम डेकोर का मतलब सिर्फ महंगे सामान खरीदना नहीं रह गया है, बल्कि लोग अब स्मार्ट और इको-फ्रेंडली तरीकों की तरफ बढ़ रहे हैं. घर में पड़ी खाली प्लास्टिक की बोतलें, जिन्हें हम कई बार बेकार समझकर फेंक देते है, उससे पर्यावरण दूषित होता है. लेकिन अगर उसे सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो वही आपके काम की सबसे आसान चीज बन सकती हैं, जो देखने में सुंदर भी होती हैं. अगर थोड़ी-सी क्रिएटिव दिखाई जाए, तो इन्हें खूबसूरत फ्लावर पॉट या डेकोरेटिव पीस में बदला जा सकता है. खास बात ये है कि इसके लिए ना ज्यादा मेहनत लगती है और ना ही जेब पर कोई बोझ पड़ता है. इन्हें बनाने के लिए बस थोड़ा अलग तरीके से सोचने की जरूरत होती है.

आज हम आपको इनसे ऐसे ही 5 फ्लावर पॉट या फूलदान बनाना सिखाएंगे, जिसे देख कर घर आने वाले मेहमान भी दंग रह जाएंगे. कोई नहीं बता पाएगा कि ये कैसे बने हैं. 

1. रोप कट डिजाइन वास (Rope Wrapped Vase)
एक साधारण प्लास्टिक बोतल लें और उसे अपनी पसंद की ऊंचाई से डिजाइन देकर काट लें. फिर अगर इसके चारों तरफ जूट रोप या मोटा धागा लपेटते जाएं और ग्लू से चिपकाते जाएं, तो इससे एक एस्थेटिक और प्यारा लुक तैयार होगा. इसमें हरे पौधे या ड्राई फ्लावर डालेंगे तो पूरा रूम का पूरा वाइब बदल जाएगा.

2. ग्लास फिनिश पेंट वास
अगर आपको लग्जरी लुक चाहिए, तो बोतल पर स्प्रे पेंट (गोल्ड, सिल्वर या पेस्टल) का इस्तेमाल करें. ऊपर से थोड़ा वार्निश लगा दें ताकि शाइन बनी रहे. ये वास दिखने में बिल्कुल मार्केट वाले ग्लास वास जैसा लगेगा. इसमें आपको हार्डली 20 रुपए का खर्च आएगा और कोई नहीं बता पाएगी कि ये कैसे बना है.

3. हैंगिंग बोतल प्लांटर
बोतल को बीच से काटकर साइड में छोटे-छोटे छेद करें और उसमें रस्सी डालकर टांगने लायक बना लें. इसमें छोटे पौधे या मनी प्लांट लगाएं. इसे बालकनी या खिड़की पर टांग देंगे, तो आपका स्पेस तुरंत ग्रीन और फ्रेश लगने लगेगा. आप इस वास को कमरे में भी लगा सकते है और बालकनी में भी. ये एक गजब का आइडिया है. आप चाहे, तो इसे पेंट भी कर सकते हैं. 

4. कटवर्क आर्ट वास
थोड़ी क्रिएटिविटी दिखाते हुए बोतल को फूल, पत्ते या जियोमेट्रिक डिजाइन में काटें. अंदर एक छोटी LED लाइट डाल दें. रात में यह डेकोरेटिव लैंप और वास दोनों का काम करेगा. ये आइडिया खासकर त्योहार या रूम डेकोरेशन के लिए परफेक्ट है. कटे हुए बोतल पर ऊपर से दूसरी बोतल पेंट करके चिपकाएं. उसमें मिट्टी डालें और उसमें पौधा रोप दें. इससे वास का काम भी हो जाएगा और कमरा भी एस्थेटिक दिखेगा.  

5. फैब्रिक कवर फ्लॉवर वास
पुरानी जींस, कॉटन या जूट फैब्रिक से बोतल को कवर करें. इसे गोंद से अच्छे से चिपकाएं और ऊपर से लेस या बटन लगाकर सजाएं. यह वास देखने में हैंडमेड और प्रीमियम लगेगा. आप इसे टेबल या किताबों के शेल्फ के पास रख सकते हैं. जो भी इसे देखेगा वह आपकी कला का फैन हो जाएगा. 

क्यों करें ये DIY ट्राय?
ऐसा करने से प्रदूषण फैलाने वाला कचरा कम होगा और पर्यावरण को फायदा मिलेगा. साथी ही आपको कम खर्च में घर को मिलेगा नया लुक. आर्ट करने से मानसिक शांति मिलती है. साथ ही क्रिएटिविटी निखरती है. आपका छोटा सा आइडिया घर में बड़ा बदलाव ला सकता है. 
 

पुराने बोतल से बना वास

ये भी पढ़ें