Rice Cooking Tips: बिना प्रेशर कुकर इस तरह बनाएं चावल, मोती जैसे बनेंगे खिले-खिले... दादी-नानी का है तरीका!
Fluffy rice without cooker: हम आपको बता दें कि बिना प्रेशर कुकर के भी खिले-खिले चावल बना सकते हैं वो भी कुछ ही मिनटों में. ये तरीका पीढ़ियों से अपनाया जाता रहा है और हमारी दादी नानी भी ऐसे ही चावल को पकाया करती थीं. चलिए जानते हैं कैसे.
fluffy rice without pressure cooker
- नई दिल्ली,
- 22 अप्रैल 2026,
- (Updated 22 अप्रैल 2026, 9:07 AM IST)
आमतौर पर चावल बनाने के लिए हम प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं. प्रेशर कुकर में चावल बनाना काफी आसान हो जाता है साथ ही ये समय भी बचाता है. लेकिन क्या हो अगर आपको प्रेशर कुकर खराब हो जाए? ऐसे में हम आपको बता दें कि बिना प्रेशर कुकर के भी खिले-खिले चावल बना सकते हैं वो भी कुछ ही मिनटों में. ये तरीका पीढ़ियों से अपनाया जाता रहा है और हमारी दादी नानी भी ऐसे ही चावल को पकाया करती थीं. चलिए जानते हैं कैसे.
कुकर के बिना चावल कैसे बनाएं
- कुकर के बिना चावल बनाने के लिए सबसे पहले आप अच्छी चावल लें और इसे पानी में 3 से 4 बार पानी में धो लें.
- अब धुले चावल को 20-25 मिनट के लिए ढककर रख दें. ऐसा करने से इसे पकाने में कम वक्त लगेगा.
- अब एक बड़े से बर्तन या पतीले में करीब 4 से 5 कप पानी डालें और गैस पर चढ़ा दें और पानी उबलने लगेगा. आप अगर 1 कटोरी चावल बना रहे हैं तो पतीले में कम से कम 4 कटोरी पानी डालें.
- जब पानी में उबाल आने लगे तो इसमें धुला चावल डाल दें और मध्यम आंच पर इसे उबलने के लिए छोड़ दें. आंच इतनी रखें कि पानी उबल कर गैस पर ना गिरे.
- 5-10 मिनट के बाद चावल तेजी से पकने लगेगा. अगर पानी कम लेगे या गाढ़ा हो जाए तो आप थोड़ा और पानी इसमें डाल दें.
- अब एक चम्मच से चावल निकालें और दबाकर देखें. अगर दबाने से यह पूरी तरह से दब रहा है तो आप गैस बंद कर दें.
- अगर चावल पक गए हैं तो गैस को बंद करें और बर्तन पर ढक्कन को रखकर सिंक के पास ले आएं. अब एक छोटे तौलिए की मदद से आप बर्तन को सिंक में झुकाकर इसका सारा पानी निकाल दें. आप चाहें तो इसे बड़े से छन्नी की मदद से भी पानी और चावल को अलग कर सकते हैं.
- अब जब चावल पूरी तरह छन जाए तो गर्मागर्म सर्व करें.
खिले-खिले चावल बनाने के लिए स्पेशल टिप्स
चावल बनाते समय एक चम्मच तेल या घी डाल दें. इससे चावल चिपकेंगे नहीं.
गैस का फ्लेम धीमा ही रखें.
पानी की मात्रा काफी अधिक होनी चाहिए. ऐसा करने से ये खिले-खिले बनते हैं.
अगर पानी कम लेगे या गाढ़ा हो जाए तो आप थोड़ा और पानी इसमें डाल दें.
ये भी पढ़ें: