झालमुरी बनाने का तरीका
झालमुरी बनाने का तरीका
बंगाल के चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झालमुड़ी खाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया. देखते-देखते वीडियो सौशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. 22 सालों में इतना सर्च झालमुड़ी को लेकर कभी नहीं हुआ, जितना बीते 4 दिनों में किया गया. कमाल की बात ये रही कि झालमुड़ी को लेकर सर्च भारत के साथ-साथ बांग्लादेश में भी खूब किया गया. अब तक प्रधानमंत्री के झालमुरी वाले वीडियो पर लगभग 77 लाख व्यूज हो चुके हैं. आज हम आपको बंगाल की वही स्वादिष्ट झालमुड़ी की रेसिपी घर पर बनाना सिखाएंगे.
झालमुड़ी बंगाल की एक खास रेसिपी है. झाल मतलब तीखा और मुड़ी मतलब मुरमुरा होता है. बंगाल में मुरमुरा को मुड़ी कहते है. इसका स्वाद तीखा होता है, इसलिए इसे बंगाल, झारखंड और बिहार में झालमुड़ी कहा जाता है.
झालमुड़ी का इतिहास
इस डिश का इतिहास19वीं सदी के बंगाल, खासकर कोलकाता से जुड़ा माना जाता है. औपनिवेशिक दौर में यह शहर के बाजारों, गलियों और रेलवे स्टेशनों पर तेजी से लोकप्रिय हुआ. मुरमुरे, सरसों का तेल, मूंगफली, प्याज, हरी मिर्च और मसालों से बनने वाला यह चटपटा स्नैक कम खर्च में तैयार हो जाता था, इसलिए आम लोगों के बीच इसकी खास पहचान बनी. धीरे-धीरे यह बंगाली खान-पान और संस्कृति का अहम हिस्सा बन गया. आज भी कोलकाता की स्ट्रीट फूड पहचान में इसका नाम सबसे ऊपर आता है.
बंगाल की खाल झालमुरी बनाने का सामान
मुरमुरे (मूड़ी) - 2 कप
प्याज - 1 बारीक कटा हुआ
उबला आलू - 1 छोटे टुकड़ों में कटा
हरी मिर्च - 1 से 2 बारीक कटी
मूंगफली - 2 चम्मच
भुना चना - 1 बड़ा चम्मच
धनिया पत्ता - बारीक कटा
नमक - स्वादानुसार
काला नमक - आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - चुटकी भर
भुना जीरा पाउडर - आधा छोटा चम्मच
चाट मसाला - आधा छोटा चम्मच
सरसों का तेल - 1 छोटा चम्मच या स्वाद के हिसाब से
नींबू - 1 छोटा चम्मच
मिक्चर - थोड़ा सा
बनाने का तरीका
ये भी पढ़ें