scorecardresearch

Dim Sum Recipe hindi: भूल जाएंगे मोमोज का स्वाद! घर पर सिर्फ 20 मिनट में बनाएं रेस्टोरेंट जैसे 'डिम सम', खाते ही कहेंगे कि पहले क्यों नहीं बताया

घर पर टेस्टी डिम सम बनाने की आसान रेसिपी. भूल जाएंगे मोमोज और बाहर से खाना.

डिम सम रेसिपी डिम सम रेसिपी

अगर आप बार-बार वही स्टीम्ड मोमोज खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब कुछ नया ट्राय करने का समय आ गया है. डिम सम एक ऐसी रेसिपी है जो स्वाद में अच्छी, दिखने में टेस्टी और खाने में बेहद लाजवाब होता है. इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. थोड़ी सी तैयारी और इस तरीके को अपनाकर आप घर पर रेस्टोरेंट जैसा टेस्टी डिम सम बना सकते हैं.

डिम सम क्या होता है?
डिम सम एक तरह से चीन का व्यंजन है, जिसे मैदे की परत में सब्जियों या अन्य फिलिंग भरकर स्टीम किया जाता है. यह मोमोज जैसा दिखता जरूर है, लेकिन इसकी बनावट, मसाले और स्वाद मोमोज से थोड़ा अलग होता है. डिम सम में मसाले कम रखे जाते हैं ताकि सभी सामान का स्वाद बराबर मिल सके.

डिम सम बनाने का समान

  • 1 कप मैदा
  • एक चुटकी नमक
  • लगभग आधा कप गुनगुना पानी
  • फिलिंग के लिए 
  • 1 कप बारीक कटी पत्तागोभी
  • आधा कप कद्दूकस की हुई गाजर
  • 2-3 बारीक कटे मशरूम
  • 1 बड़ा चम्मच बारीक कटी शिमला मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच बारीक कटा अदरक
  • 1 छोटा चम्मच सोया सॉस
  • 1 छोटा चम्मच तिल का तेल
  • स्वादानुसार नमक और काली मिर्च

आटा तैयार करने का तरीका
सबसे पहले एक बर्तन में मैदा और नमक मिलाएं. धीरे-धीरे गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटा गूंध लें. आटा न ज्यादा सख्त हो और न ही बहुत सॉफ्ट. इसे गीले कपड़े से ढककर 20 से 25 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि आटा अच्छे सेट हो जाए.

फिलिंग तैयार करने का तरीका
एक पैन में थोड़ा सा तिल का तेल गरम करें. उसमें अदरक डालकर भून लें. अब सारी कटी हुई सब्जियां डालें और तेज आंच पर 2 से 3 मिनट तक चलाएं. सब्जियों को ज्यादा न पकाएं, ताकि उनका क्रंच बना रहे. अंत में सोया सॉस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं. गैस बंद करके मिश्रण को ठंडा होने दें.

डिम सम शेप देने का तरीका
अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें पतली गोल पूरियों की तरह बेल लें. ध्यान रखें कि किनारे पतले और बीच थोड़ा मोटा रहे. हर पूरी के बीच में एक चम्मच फिलिंग रखें. किनारों को मोड़ते हुए हाथों से बंद करें. आप चाहें तो पारंपरिक प्लीटेड शेप दें या आधा चांद जैसी आकृति बना सकते हैं.

इस तरह करे स्टीम 
स्टीमर या कढ़ाई में पानी गरम करें. स्टीमर प्लेट पर तेल लगाएं या बटर पेपर बिछा दें, ताकि डिम सम चिपके नहीं. एक-एक तैयार डिम सम को थोड़ी दूरी पर रखें और ढककर 8 से 10 मिनट तक स्टीम करें. जब परत हल्की पारदर्शी दिखने लगे, तो समझ लें कि डिम सम तैयार हैं.

कैसे करें सर्व
गरमा-गरम डिम सम को चिली सॉस या सोया डिप के साथ परोसें. ऊपर से थोड़ा सा तिल छिड़क दें तो स्वाद और भी बढ़ जाएगा.

घर पर बने डिम सम न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि आप इनमें अपनी पसंद की फिलिंग भी जोड़ सकते हैं. अगली बार जब कुछ अलग खाने का मन हो, तो इस खास रेसिपी को जरूर आजमाएं.

ये भी पढ़ें