scorecardresearch

South Indian Red Garlic Chutney: घर पर ही बना लें साउथ की स्पेशल 'लाल चटनी'... स्वाद ऐसा कि खाते ही बोलेंगे 'वाह'!

लाल लहसुन की चटनी का तीखा और चटपटा स्वाद अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. यह चटनी खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है. खास बात है कि आप इसे इसे घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं इसकी सरल रेसिपी के बारे में.

Red chutney Red chutney

South Indian Red Garlic Chutney: क्या आप भी इडली, डोसा या उत्तपम जैसे साउथ इंडियन व्यंजनों के शौकीन हैं? अगर हां, तो आपने नारियल चटनी का स्वाद जरूर लिया होगा. लेकिन इन व्यंजनों के साथ मिलने वाली लाल लहसुन की चटनी का तीखा और चटपटा स्वाद अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है. यह चटनी खाने के स्वाद को कई गुना बढ़ा देती है. खास बात है कि आप इसे इसे घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं इसकी सरल रेसिपी के बारे में.

चटनी बनाने का सामान
इस स्वादिष्ट चटनी को बनाने के लिए आपको चाहिए 1 कप लहसुन की कलियां, 2 बड़े प्याज, 4 सूखी लाल मिर्च, 2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 2 इंच इमली, 2 चम्मच राई, 10-12 करी पत्ते, 2 चम्मच उड़द दाल, 1/2 चम्मच हींग, 4 बड़े चम्मच मूंगफली का तेल और स्वादानुसार नमक.

बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें और उसमें लहसुन, प्याज और सूखी लाल मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद इस मिश्रण को ठंडा होने दें. ठंडा होने पर इसे मिक्सर में डालें और साथ में कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और इमली मिलाकर पीस लें. अब इसमें नमक डालें और जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी मिलाकर एक स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें.

दूसरी ओर एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और उसमें हींग, राई, करी पत्ते और उड़द दाल डालकर तड़का तैयार करें. जब यह अच्छे से चटकने लगे, तब इसमें तैयार किया हुआ पेस्ट डालें. इसे अच्छे से मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक तेल किनारों से अलग न होने लगे.
आपकी साउथ इंडियन स्टाइल रेड गार्लिक चटनी तैयार है. इसे इडली, डोसा या उत्तपम के साथ परोसें और अपने खाने का स्वाद दोगुना करें.

ये भी पढ़ें: