scorecardresearch

Fruit Raita Recipe: खीरा-घीया छोड़ें.. बनाएं फलों का यह खास रायता, बनेगा बिलकुल शुगर-फ्री

फ्रूट रायते की खास बात यह है कि इसे बिना चीनी या गुड़ डाले भी नेचुरली मीठा और हेल्दी बनाया जा सकता है.

Fruit Raita Recipe Fruit Raita Recipe

गर्मियों का मौसम आते ही सबसे बड़ी मुश्किल होती है शरीर को ठंडा, हल्का और तरोताजा बनाए रखना. तेज धूप, पसीना और उमस भरा माहौल अक्सर खाने-पीने की इच्छा भी कम कर देता है. ऐसे में अगर कोई डिश टेस्टी होने के साथ-साथ ठंडक भी दे, तो उससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता. फ्रूट रायता इसी जरूरत को पूरा करने वाला एक शानदार ऑप्शन है. खास बात यह है कि इसे बिना चीनी या गुड़ डाले भी नेचुरली मीठा और हेल्दी बनाया जा सकता है, जो आजकल की हेल्थ-कॉन्शियस लाइफस्टाइल में बिल्कुल फिट बैठता है. चलिए आपको बताते हैं इस रायते की रेसिपी.

स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल
फ्रूट रायता सिर्फ एक साइड डिश नहीं, बल्कि गर्मियों में एक रिफ्रेशिंग ट्रीट की तरह काम करता है. इसमें मौजूद दही शरीर को ठंडक पहुंचाता है और डाइजेशन को बेहतर बनाता है. वहीं, फलों की मौजूदगी इसे न्यूट्रिशन से भरपूर बना देता है. यह डिश इतनी वर्सेटाइल है कि आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से मीठा या नमकीन दोनों तरह से तैयार कर सकते हैं.

नेचुरल मिठास का कमाल
अगर आप सोचते हैं कि बिना चीनी या गुड़ के मिठास कैसे आएगी, तो इसका जवाब है , फल-केला, पका आम, चीकू और अंगूर जैसे फल खुद ही काफी मीठे होते हैं. जब इन्हें दही के साथ मिलाया जाता है, तो पूरा रायता नेचुरली मीठा और टेस्टी बन जाता है. अगर आप थोड़ा और फ्लेवर जोड़ना चाहते हैं, तो खजूर का पेस्ट भी एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो हेल्दी तरीके से मिठास बढ़ाता है.

बनाने के लिए इंग्रीडिएंट्स
इस टेस्टी रायते को बनाने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं चाहिए. ताजा फेंटा हुआ दही, अपनी पसंद के कटे हुए फल जैसे केला, सेब, आम, अंगूर और अनार, थोड़ा सा खजूर का पेस्ट (ऑप्शनल), काला नमक, भुना जीरा पाउडर और सजाने के लिए पुदीने की पत्तियां. बस इतनी सी चीजों से तैयार हो जाता है एक लाजवाब फ्रूट रायता.

किस तरह तैयार करें फ्रूट रायता
सबसे पहले दही को एक बड़े बर्तन में लेकर अच्छी तरह फेंट लें ताकि वह स्मूद हो जाए. अब इसमें काला नमक और भुना जीरा डालकर मिलाएं. इसके बाद कटे हुए मीठे फलों को इसमें डालें और हल्के हाथों से मिक्स करें. अगर आपको थोड़ा ज्यादा मीठा स्वाद चाहिए, तो इसमें खजूर का पेस्ट मिला सकते हैं. तैयार मिक्चर को 20–30 मिनट के लिए फ्रिज में रखें, ताकि यह अच्छी तरह ठंडा हो जाए. सर्व करते समय ऊपर से पुदीना और अनार डालकर सजाएं.

मीठा या नमकीन, आपकी पसंद
फ्रूट रायता की सबसे खास बात इसकी फ्लेक्सिबिलिटी है. अगर आप नमकीन स्वाद पसंद करते हैं, तो इसमें नमक, काली मिर्च और चाट मसाला डाल सकते हैं. वहीं, मीठा पसंद करने वालों के लिए सिर्फ मीठे फल और खजूर का इस्तेमाल इसे एक हेल्दी डेजर्ट में बदल देता है.

गर्मियों में क्यों जरूरी है यह डिश
गर्मी में शरीर जल्दी थक जाता है और डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है. ऐसे में फ्रूट रायता एक ऐसा ऑप्शोन है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ इंस्टेंट एनर्जी भी देता है. दही पेट को ठंडा रखता है और फल शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन देते हैं. इसलिए इसे अपनी डेली डाइट में शामिल करना एक स्मार्ट और हेल्दी फैसला हो सकता है.