Amla Murabba
Amla Murabba
आंवले का मुरब्बा सर्दियों के मौसम में लगभग हर घर में बनता है. लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं. सर्दियों में आंवला इम्यूनिटी को बढ़ाता है और शरीर को गर्म भी रखता है. अगर आप भी घर में सर्दियां आने से पहले आंवले का मुरब्बा बनाना चाहते हैं तो ये रेसिपी ट्राय कर सकते हैं. इसमें आपको वही दादी-नानी वाला तरीका बताने वाले हैं. सर्दियों में आंवला बाजार में आसानी से मिल जाता है. इसका मुरब्बा खाने में मीठा और स्वादिष्ट लगता है. अगर आप भी घर पर आंवले का मुरब्बा बनाना चाहते हैं, तो इसे बनाने का तरीका काफी आसान है. बस आंवले को सही तरीके से उबालने और चाशनी में पकाने का ध्यान रखना होगा.
आंवले का मुरब्बा बनाने के लिए चाहिए-
1. आंवले को अच्छी तरह चुने वाले पानी से धो लें
सबसे पहले आंवले को चुने वाले पानी से अच्छी तरह धो लें. अब कांटे या टूथपिक की मदद से हर आंवले में छोटे-छोटे छेद कर दें. इससे चाशनी आंवले के अंदर तक पहुंचने में मदद मिलेगी.
2. आंवले को उबाल लें
एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें आंवले डाल दें. इन्हें तब तक उबालें, जब तक आंवले थोड़े नरम न हो जाएं. ध्यान रखें कि वे पूरी तरह गलने न पाएं. इसके बाद पानी निकालकर आंवले अलग रख दें.
3. घी में भुनें
ए्क कड़ाही में घी गर्म करें और मुरब्बे को उसमें भुनें. इससे स्वाद बेहतर होगा.
4. चीनी की चाशनी तैयार करें
एक बर्तन में चीनी और पानी डालकर गर्म करें. चीनी घुलने तक इसे चलाते रहें. जब चाशनी तैयार हो जाए, तो इसमें भुने हुए आंवले डाल दें.
4. चाशनी में आंवले पकाएं
आंवले को धीमी आंच पर चाशनी में पकने दें. बीच-बीच में हल्के हाथ से चलाते रहें, ताकि वे बर्तन में चिपकें नहीं. जब आंवले चाशनी सोखने लगें और उनका रंग बदलने लगे, तो गैस बंद कर दें. चाहें तो स्वाद के लिए इलायची भी डाल सकते हैं.
5. मुरब्बे को ठंडा करके रखें
मुरब्बे को कुछ समय के लिए चाशनी में ही रहने दें, ताकि आंवले उसका स्वाद अच्छी तरह सोख लें. जरूरत लगे तो अगले दिन चाशनी को दोबारा गर्म करके गाढ़ा कर सकते हैं. मुरब्बा पूरी तरह ठंडा होने के बाद साफ और सूखे कांच के जार में भरकर रखें.
आंवले का मुरब्बा बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान-
आंवले ताजे और बिना दाग वाले चुनें.
आंवले में छोटे छेद जरूर करें, ताकि चाशनी अंदर तक जा सके.
आंवले को बहुत ज्यादा न उबालें, वरना वे टूट सकते हैं.
मुरब्बा रखने के लिए साफ और पूरी तरह सूखे जार का इस्तेमाल करें.
अगर चाशनी पतली हो, तो उसे अलग से थोड़ा और पकाकर गाढ़ा कर लें.
इस तरह घर पर मीठा और स्वादिष्ट आंवले का मुरब्बा तैयार हो जाएगा.
ये भी पढ़ें