holi pakka colors
holi pakka colors
4 मार्च को देशभर में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा. हर साल की तरह इस बार भी लोग जमकर होली खेलने की तैयारी में हैं. कई शहरों में तो होली की रौनक अभी से दिखाई देने लगी है. बाजार रंगों से सज चुके हैं और लोग पिचकारी व गुलाल की खरीदारी में जुटे हैं.
लेकिन जहां एक ओर होली खेलना सभी को पसंद है, वहीं दूसरी ओर रंग छुड़ाना किसी चुनौती से कम नहीं होता. खासकर केमिकल वाले गहरे रंग त्वचा पर जम जाते हैं और कई बार स्किन को नुकसान भी पहुंचाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि होली खेलने से पहले और बाद में त्वचा की सही देखभाल की जाए.
होली से पहले ऐसे करें स्किन की तैयारी
अगर आप चाहते हैं कि रंग त्वचा पर ज्यादा न चिपके, तो होली खेलने से पहले ये आसान घरेलू उपाय अपनाएं. थोड़ा सा नारियल तेल लें और उसमें कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. इस मिश्रण को चेहरे, गर्दन, हाथ, पैर और शरीर के खुले हिस्सों पर हल्के हाथों से लगा लें.
नारियल तेल त्वचा पर एक सुरक्षा परत बना देता है, जिससे रंग सीधे स्किन में नहीं समाता. वहीं नींबू त्वचा को ताजगी देने में मदद करता है.
इसके अलावा होली से पहले मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं. इससे त्वचा हाइड्रेट रहती है और रंगों का असर कम होता है. बालों में भी अच्छी तरह तेल लगाएं और कोशिश करें कि सिर को स्कार्फ या टोपी से ढक लें.
रंग छुड़ाने के आसान और असरदार टिप्स
1. गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें
होली खेलने के बाद बहुत गरम पानी से न नहाएं. गुनगुना पानी रंग हटाने में मदद करता है और स्किन को नुकसान भी नहीं पहुंचाता.
2. बेसन और दही का लेप
एक कटोरी में बेसन और दही मिलाकर पेस्ट बना लें. इसे त्वचा पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें. इससे रंग धीरे-धीरे उतर जाएगा और त्वचा भी मुलायम बनी रहेगी.
3. एलोवेरा जेल का प्रयोग
अगर रंग छुड़ाने के बाद त्वचा में जलन या रूखापन महसूस हो, तो एलोवेरा जेल लगाएं. यह स्किन को ठंडक और नमी देता है.
4. दूध और हल्दी
कच्चे दूध में चुटकी भर हल्दी मिलाकर कॉटन से चेहरे पर लगाएं. इससे दाग हल्के पड़ते हैं और त्वचा साफ दिखती है.
5. ज्यादा रगड़ने से बचें
रंग हटाने के लिए त्वचा को जोर-जोर से न रगड़ें. इससे जलन, रैशेज या एलर्जी हो सकती है.
होली के दिन अपनाएं ये स्किन केयर टिप्स
फुल स्लीव कपड़े पहनें ताकि त्वचा कम एक्सपोज हो.
सनस्क्रीन जरूर लगाएं, क्योंकि धूप में रंगों के साथ रहने से टैनिंग बढ़ सकती है.
होली खेलने के दौरान बार-बार चेहरा न धोएं, इससे स्किन ड्राई हो सकती है.
केमिकल वाले रंगों से बचें और हर्बल रंगों का इस्तेमाल करें.