how to clean tomatoes
how to clean tomatoes
किचन में टमाटर का इस्तेमाल लगभग हर दिन होता है. सलाद में, सब्जी में, चटनी में यहां तक कि सॉस में भी. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि खेतों में उगते समय इन पर छिड़के गए कीटनाशकों के अवशेष सीधे आपकी थाली तक पहुंच सकते हैं? अक्सर हम टमाटर को बस नल के पानी से धोकर इस्तेमाल कर लेते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो अपनी ये आदत बदल लें.
क्यों जरूरी है टमाटर की सही तरीके से सफाई?
टमाटर का छिलका पतला और नाजुक होता है. इसी वजह से धूल, मिट्टी और कीटनाशकों के अवशेष इसकी सतह पर आसानी से चिपक सकते हैं, खासकर सर्दियों और शुरुआती गर्मी के मौसम में.
नमक वाले पानी से टमाटर कैसे साफ करें?
स्टेप 1: एक बड़े बर्तन में एक लीटर साफ पानी लें. उसमें एक बड़ा चम्मच सॉल्ट डालें और अच्छी तरह घोल लें.
स्टेप 2: टमाटरों को इस घोल में पूरी तरह डुबो दें. 15 से 20 मिनट तक उन्हें भिगोकर रखें.
नमक सतह पर जमे पेस्टिसाइड को हटाने में मदद करता है.
स्टेप 3: भिगोने के बाद हर टमाटर को बहते पानी के नीचे अच्छी तरह धोएं. हाथों से हल्के-हल्के रगड़ें ताकि पेस्टिसाइड हट जाएं.
स्टेप 4: साफ कपड़े या किचन टॉवल से टमाटर को पोंछ लें. इसके बाद ही काटें या स्टोर करें.
फ्रिज में टमाटर कैसे स्टोर करें
टमाटर को स्टोर करने से पहले नहीं, बल्कि इस्तेमाल से ठीक पहले धोएं.
ज्यादा देर तक भिगोकर न रखें, वरना टेक्सचर नरम हो सकता है. अगर छिलका कटा या खराब है तो उस हिस्से को हटा दें.
कटे हिस्से को प्लास्टिक रैप या एयरटाइट कंटेनर में रखें. फ्रिज में रखें और 24-48 घंटे के अंदर इस्तेमाल करें.
फ्रिज से निकालकर टमाटर को तुरंत न काटें. पहले 15-20 मिनट कमरे के तापमान पर आने दें. इससे उनका स्वाद बेहतर महसूस होगा.
क्या नमक हर कीटनाशक हटा देता है?
नमक वाला पानी टमाटर की सतह पर मौजूद काफी हद तक कीटनाशक अवशेषों को कम कर सकता है. हालांकि, जो रसायन टमाटर के अंदर तक घुस चुके होते हैं, उन्हें यह पूरी तरह नहीं हटा पाता है. फिर भी, सिर्फ पानी से धोने या बिना धोए इस्तेमाल करने से यह तरीका कहीं बेहतर है.
ये भी पढ़ें: