10 रुपए की चीज से पाएं ऐसा रिजल्ट
10 रुपए की चीज से पाएं ऐसा रिजल्ट
गमले में लगे आम के पौधे में मंजरी आ चुकी है और आप चाहते हैं कि ये फूल झड़ें नहीं बल्कि उनसे अच्छी पैदावार मिले, तो एक आसान और सस्ता तरीका आप अपनाया सकते है. सिर्फ 10 रुपये की फिटकरी का सही इस्तेमाल करके आप मंजरी को मजबूत बना सकते हैं और पौधे में फलों की संख्या को बढ़ा सकते हैं. फिटकरी का पानी छिड़कने से फूल जल्दी झड़ते भी नहीं हैं.
बाजार या मेडिकल स्टोर में इसे आसानी से लगभग 10 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसका दाम भी सस्ता है और ये असरदार भी बहुत है.
अगर आप फिटकरी का उपयोग करना चाहते हैं, तो इसका तरीका बहुत आसान है.
क्या मिलेगा इसका परिणाम?
इस आसान उपाय से मंजरियां जल्दी नहीं गिरेंगी. वह धीरे-धीरे फल में बदलेंगी. ऐसा करने से पौधे में आम की संख्या बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है और पेड़ पर भरपूर आम लग सकते हैं. इसके अलावा पौधे के मुरझाए पत्तियों को समय-समय पर तोड़ते रहें तकी पौधे की पूरी ताकत मंजरियों को मिलती रहे. समय-समय पर खाद भी डालें ताकि मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी न हो. पौधे को फूलते समय सबसे ज्यादा पोषक तत्वों की जरूरत होती है.
ये भी पढ़ें