scorecardresearch

घर में रखी हुई इस चीज को तुरंत गुड़हल में डाल दें, सर्दियों में भी पौधे से फूलों की बारिश होने लगेगी

सर्दियों में अगर आपके गुड़हल का पौधा फूल देना बंद कर देता है, तो अब निराश होने की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद एक देसी चीज के इस्तेमाल से गुड़हल के पौधे में फिर से जान आ सकती है.

how to take care of Gudhal how to take care of Gudhal
हाइलाइट्स
  • पौधे में कौन सी चीज डालें जिससे 12 महीने फूल आए

  • घर में तैयार करें ये देसी वाली खाद

अगर आपके घर में लगा गुड़हल (Hibiscus) का पौधा सर्दियों में फूल देना बंद कर देता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. सही देखभाल और घर में आसानी से मिलने वाली एक देसी चीज के इस्तेमाल से गुड़हल का पौधा सालभर हरा-भरा रह सकता है और लगातार फूल भी देता है. थोड़ी सी समझदारी और नियमित देखभाल से गुड़हल में 12 महीने फूल खिलाए जा सकते हैं.

पौधे में कौन सी चीज डालें जिससे 12 महीने फूल आए
गुड़हल के पौधे को ज्यादा केमिकल खाद की जरूरत नहीं होती. घर में मौजूद पीली सरसों से बनी देसी खाद पौधे के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है. सरसों में मौजूद प्राकृतिक पोषक तत्व मिट्टी को उपजाऊ बनाते हैं और जड़ों को मजबूत करते हैं. इससे पौधे की ग्रोथ बेहतर होती है और फूल आने की प्रक्रिया तेज हो जाती है. खास बात यह है कि यह खाद सर्दियों में भी असर दिखाती है.

पौधे की गुड़ाई करते रहें
गुड़हल के पौधे की मिट्टी को समय-समय पर हल्का सा खोदना यानी गुड़ाई करना बहुत जरूरी है. इससे मिट्टी में हवा का संचार होता है और जड़ों तक ऑक्सीजन आसानी से पहुंचती है. महीने में कम से कम एक बार हल्की गुड़ाई जरूर करें. ध्यान रखें कि गुड़ाई बहुत गहरी न हो, वरना जड़ें खराब हो सकती हैं.

पानी तभी दें जब जरूरत दिखे
अक्सर लोग पौधों में ज्यादा पानी डाल देते हैं, जो गुड़हल के लिए नुकसानदायक हो सकता है. गुड़हल को तभी पानी दें जब ऊपर की मिट्टी सूखी दिखाई दे. सर्दियों में पानी की मात्रा और भी कम कर देनी चाहिए. ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ सकती हैं और फूल गिरने लगते हैं.

पीली पत्ती दिखे तो तुरंत हटाएं
अगर पौधे में पीली या सूखी पत्तियां नजर आएं, तो उन्हें तुरंत तोड़कर हटा दें. खराब पत्तियां पौधे की ऊर्जा को बेकार में खर्च करती हैं और नई पत्तियों व फूलों की ग्रोथ को रोकती हैं. साफ-सुथरा पौधा ज्यादा तेजी से बढ़ता है और फूल भी ज्यादा देता है.

मुरझाए फूलों को तोड़ना है जरूरी
गुड़हल के पौधे में अगर कोई फूल मुरझा जाए या सूखने लगे, तो उसे तुरंत तोड़कर हटा दें. इससे पौधे को नया फूल बनाने का संकेत मिलता है. मुरझाए फूल लगे रहने से पौधे की ताकत खत्म होती है और नई कलियां नहीं बनतीं.

घर में तैयार करें ये देसी वाली खाद
गुड़हल के लिए यह देसी खाद बहुत असरदार मानी जाती है. इसे बनाना भी बेहद आसान है.

  • 50 ग्राम पीली सरसों लें

  • इसे मिक्सी में अच्छी तरह पीस लें

  • अब एक मग पानी में इस पिसी हुई सरसों को अच्छी तरह मिला लें

  • सफेद रंग का घोल तैयार हो जाएगा

  • इस घोल को सीधे गुड़हल के पौधे की जड़ में डाल दें.

  • ध्यान रखें कि इसे महीने में केवल एक बार ही इस्तेमाल करें. ज्यादा मात्रा में डालने से नुकसान हो सकता है.

कब और कैसे डालें ये वाली खाद
यह देसी खाद सुबह या शाम के समय डालना सबसे अच्छा होता है. खाद डालने के बाद पौधे को हल्का सा पानी दे सकते हैं, ताकि पोषक तत्व मिट्टी में अच्छी तरह मिल जाएं. कुछ ही दिनों में आपको पौधे में नई पत्तियां और कलियां दिखने लगेंगी.