scorecardresearch

Aadhaar Card Update: मैच नहीं कर रहा फोटो आधार कार्ड से? जानें किस तरह करें इसे अपडेट.. होगा ऑनलाइन या ऑफलाइन?

आधार कार्ड का इस्तेमाल आजकल सरकारी से लेकर प्राइवेट क्षेत्र से जुड़े कामों में होता है. ऐसे में जरूरी है कि उसमें आपकी लेटेस्ट फोटो लगी हुई हो. कई लोगों को अपडेट करवाने की प्रक्रिया पता नहीं होती, जिसके कारण पुरानी फोटो चलती रहती है जो परेशानी बन सकती है.

How To Update Aadhaar Card Photo How To Update Aadhaar Card Photo

आज के समय में आधार कार्ड हर भारतीय के लिए सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक बन चुका है. बैंक खाता खुलवाने से लेकर मोबाइल सिम लेने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और कई अन्य जरूरी कामों के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ती है. 

ऐसे में यदि आपके आधार कार्ड पर लगी तस्वीर पुरानी, धुंधली या पसंद नहीं है, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है. UIDAI आधार कार्ड में फोटो अपडेट कराने की सुविधा देता है, जिसके जरिए आप अपनी नई तस्वीर लगवा सकते हैं. लेकिन यह प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं होती. इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन करना पड़ता है.

कहां जाएं फोटो अपडेट के लिए?
फोटो अपडेट कराने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र या आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जाना होगा. वहां मौजूद कर्मचारी आपको पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी देंगे और जरूरी फॉर्मेलिटी पूरी कराएंगे.

सबसे पहले भरें फॉर्म
आधार केंद्र पहुंचने के बाद आपको आधार अपडेट फॉर्म भरना होगा. इस फॉर्म में आपकी कुछ जरूरी जानकारी मांगी जाती है. सही जानकारी भरने के बाद फॉर्म अधिकारी को जमा करना होता है.

बायोमेट्रिक जांच के बाद होगी फोटो अपडेट
फॉर्म जमा करने के बाद आपकी पहचान कंफर्म करने के लिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन किया जाता है. इसमें फिंगरप्रिंट या अन्य जरूरी जांच शामिल हो सकती है. वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद केंद्र पर मौजूद कर्मचारी आपकी नई फोटो क्लिक करता है. यही फोटो बाद में आपके आधार कार्ड में दिखाई देती है.

कितनी लगती है फीस?
फोटो अपडेट कराने के लिए निर्धारित शुल्क देना होता है. फीस जमा करने के बाद आपको एक रसीद दी जाती है. इस रसीद को संभालकर रखना जरूरी है क्योंकि इसमें अपडेट रिक्वेस्ट से जुड़ी जानकारी और ट्रैकिंग नंबर मौजूद होता है.

कितने समय में अपडेट हो जाती है फोटो?
फोटो अपडेट होने में आमतौर पर कुछ दिन लग सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद UIDAI के रिकॉर्ड में आपकी नई फोटो अपडेट कर दी जाती है. आप रसीद पर दिए गए अपडेट रिक्वेस्ट नंबर की मदद से अपने आवेदन का स्टेटस भी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.

जब आपकी नई फोटो आधार रिकॉर्ड में अपडेट हो जाए, तो आप आसानी से नया ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड किए गए आधार कार्ड में आपकी नई तस्वीर दिखाई देगी.