Muskmelon Seeds
Muskmelon Seeds
गर्मियों के मौसम में लोग तरबूज और खरबूजा काफी शौक से खाते है. दरअसल इसके पीछे एक वजह है कि यह दोनों फल शरीर को ठंडा करने के साथ-साथ हाइड्रेट करने का काम भी करते हैं. दोनों फलों में बीज भी काफी पाएं जाते हैं. तरबूज के बीज तो लोग अक्सर फेंक देते हैं. लेकिन कई लोगों को खरबूजे के बीज खाने का शौक होता है. दरअसल यह बीज न्यूट्रिशन के मामले में भी काफी फायदेमंद होते हैं.
यह बीज फल में एक गुच्छे के रूप में होते और काफी चिपचिपे भी होते हैं. ऐसे में पारंपरिक रूप से इन्हें सुखाने में काफी समय लगता है. जिसके बाद ही इनका सेवन किया जा सकता है. लेकिन इस एक हैक के साथ आपको हफ्तों का इंतेजार नहीं करना पड़ेगा, बल्कि आप अगले दिन ही इनका सेवन कर सकेंगे.
खरबूजे के बीज का न्यूट्रिशन
खरबूजे के बीजों में प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और पोटैशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं. ये शरीर को एनर्जी देने, मसल्स को मजबूत बनाने और हड्डियों के हेल्दी बनाने में मदद करते हैं. खरबूजे के बीज में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम हार्ट और ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होते हैं, जबकि आयरन खून की कमी दूर करने में मदद करता है. इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट स्किन और बालों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं.
कैसे करें गुच्छे से बीजों को अलग
गुच्छे से बीजो को अलग करने में और चिपचिपाहट दूर करने में मिक्सर आपके काफी काम आएगा. इस हैक के लिए गुच्छे को मिक्सर में डालें और थोड़ा पानी मिला दें. अब मिक्सर को सबसे स्लो स्पीड पर 3-4 राउंड घुमाएं. ऐसा करने से गुच्छे से बीज अलग हो जाएंगे. अब चिपचाहट को दूर करने के लिए बीजो को एक छलनी पर डाले और रनिंग वॉटर से क्लीन करें. ऐसा करने से इनकी चिपचिपाहट भी दूर हो जाएगी.
चुटकियों में निकालें बीज से गिरी
जब बीज की चिपचिपाहट दूर हो जाए तो उन्हें एक कपड़े की मदद से सुखा लें. इसके लिए आप हाथों की मदद भी लें सकते हैं. आप चाहें तो एक दिन की धूप की मदद से भी सुखा सकते हैं. ऐसा करने से बीज करारे हो जाएंगे, जिससे छिलका उतारना आसान हो जाएगा. अब सूखे हुए बीजों को मिक्सर में दोबारा डालें और फिर से 5-6 राउंड हल्की स्पीड पर घुमाएं. ऐसा करने से छिलका बीज को छोड़ देगा.
बीज को गिरी से अलग करने के लिए बीजो को एक प्लेट में डालें. जिस प्रकार गेंहू साफ किया जाता है, उसी प्रकार अपनी प्लेट को थोड़ा हिलाएं. ऐसा करने से आपक छिलके और गिरी में साफ तौर पर अंतर कर सकेंगे. बस थोड़ी सी मेहनत के साथ आप दोनों को अलग-अलग कर सकतें है. बस फिर बिना इंतजार के गिरी का आनंद ले सकते हैं.