scorecardresearch

Short Circuit In Summer: क्यों गर्मियों में गर्म हो जाता है फ्रिज-एसी.. शॉर्ट सर्किट से लग जाती है घर में आग, ऐसे बचाएं उपकरण और अपनी जान

गर्मियों के मौसम में घर में शॉर्ट सर्किट होना एक आम बात, लेकिन इसके पीछे के कारण कई लोगों को नहीं पता होते है. इसका राज घर की वायरिंग और उपकरणों को चलाने के तरीके में छिपा होता है.

Electricity Load In Summer Electricity Load In Summer

गर्मियों में बिजली से जुड़ी से एक बात बहुत आत होती है, और यह है घर में शॉर्ट सर्किट होना या फिर बिजली से जुड़े उपकरणों का ज्यादा खराब होना. अक्सर गर्मियों में कई बार होता है कि ज्यादा लोड लेने वाले बिजली के उपकरणों को एकसाथ चला दिया जाता है. जैसे फ्रिज तो आमतौर पर चलता ही है. ऐसे में अगर एसी और पानी की मोटर को भी चला दिया जाए, तो घर की वायरिंग पर लोड बढ़ जाता है.

वायरिंग पर लोड एक काफी बड़ी मुसिबत को न्योता देने के बराबर है, क्योंकि इसमें होता यह है कि वायर के बाहर की प्लास्टिक पिघल जाती है, जिसके बाद शॉर्ट सर्किट हो जाता है. मामला कई बार इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि बात आग लगने तक पहुंच सकती है. दूसरा खतरा होता है उपकरणों का. जब वायरिंग पर लोड ज्यादा पड़ता है तो उपकरणों को पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिल पाती है. ऐसे में उपकरणों के खराब होने की संभावना ज्यादा बढ़ जाती है. अब सवाल पैदा होता है कि किस तरह गर्मियों में बिजली का भारी उपकरणों के साथ इस्तेमाल किया जाए ताकि जान और माल का खतरा कम रहे.

वायरिंग को रखें मजबूत
कई बार होता है कि लोगों के घर में वायरिंग पुरानी होती है, जो ज्यादा लोड लेने में सक्षम नहीं होती है. साथ ही कई बार घर बनवाते समय लोग पैसे बचाने के चक्कर में ऐसी वायरिंग का चुनाव कर लेते हैं, जो ज्यादा लोड संभालने में सक्षण नहीं होती है. जिसका सीधा नतीजा गर्मियों में देखने को मिलता है, जब वायरिंग पर लोड पड़ता है.

उपकरणों को चलाने का सही तरीका
जब आप कई ऐसे उपकरणों को चला रहे हैं जो बिजली का ज्यादा लोड लेते है, तो कोशिश करें कि सभी को एकसाथ ना चलाएं. बेहतर होगा कि जिस समय एसी और फ्रिज चल रहा है, तो उस समय मोटर चलाने से बचे. यदि मोटर चलानी भी पड़ती है तो एसी या फिर फ्रिज तो थोड़ी देर के लिए बंद कर दें. ऐसा करने से वायरिंग के ऊपर लोड ज्यादा नहीं पड़ेगा. साथ ही जान-माल भी सेफ रहेगी.

स्टेबलाइजर का इस्तेमाल
सभी भारी बिजली खपत करने वाले उपकरणों को एकसाथ चलाने से बिजली के फल्कचुएशन का खतरा भी बनता है. यह फल्कचुएशन ज्यादा वोल्टेज के एकसाथ खपत होने के कारण होती है. अगर आपके यहां वोल्टेज फल्कचुएशन की दिक्कत होती है, तो बेहतर होगा कि आप एक अच्छे स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें. इसके इस्तेमाल से घर में वोल्टेज लगातार बराबर बना रहेगा और फल्कचुएशन के उपकरणों के खराब होने का खतरा भी कम रहेगा.