Falooda Style Drink
Falooda Style Drink
गर्मी का सीजन आ गया है. दोपहर के वक्त तपिश बढ़ रही है. बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. इस मौसम में अक्सर ठंडक पाने के लिए हम मार्केट में मिलने वाले कोल्ड ड्रिंक या फालूदा का सहारा लेते हैं. लेकिन ये सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता है. इसकी जगह हम घर पर तैयार ड्रिंक आ इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे गर्मी से राहत मिलेगी, इसके साथ ही ये पौष्टिक भी होगा. चलिए आपको घर पर हेल्दी ड्रिंक बनाने की रेसिपी बताते हैं.
पानी में सेवई उबाल लें-
इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में एक लीटर पानी उबाल लेते हैं. जब पानी उबलने लगे तो उसमें एक कप चावल की सेवई डाल देते हैं. चावल की सेवई की जगह आटे या मैदे की सेवई का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. 5 मिनट तक इसे उबालें. उबालने से सेवई काफी मुलायम हो जाती है. इसके बाद गैस बंद कर देंगे और सेवई को एक बर्तन में छान लेंगे. इसके बाद सेवई को ठंडे पानी से धो लेते हैं. इससे इसका टेक्सचर बना रहता है.
एक चम्मच गोंद कतीरा को 2 कप पानी में भिगाकर 8 घंटे पहले रख दें. ये बाद में काम आएगा.
एक कटोरी दूध में कस्टर्ड पाउडर मिलाएं-
एक कटोरी में एक कप दूध लें और उसमें 3 चम्मच कस्टर्ड पाउडर डालें और उसको अच्छी तरह से मिलाएं. इसे ना तो गर्म दूध में डालना है और ना ही इसे ज्यादा ठंडे दूध में डालना है. इसे सामान्य तापमान वाले दूध में डालना है. अगर ऐसा नहीं करते हैं तो इसमें गांठें पड़ जाएंगी. इससे ड्रिंक गाढ़ा और क्रीमी बनती है.
एक लीटर दूध गर्म करें-
दूसरी तरफ एक बर्तन लें और उसमें एक लीटर दूध में मिल्क पाउडर मिलाएं. इसके साथ ही इसमें स्वाद के मुताबिक चीनी मिलाएं. इसको अच्छी तरह से मिलाएं. इसके बाद इसे गैस पर रख देंगे. इसको लगातार चलाते रहें. जब तक इसमें उबाल नहीं आए, तब तक इसे चलाते रहें.
जब दूध गर्म हो जाए तो इसमें चीनी डाल देंगे. उसमें कस्टर्ड पाउडर डालें और 5 मिनट तक इसे पकाएं. इससे ये अच्छी तरह से पक जाता है. इसके बाद इसे ठंडा कर लें और उसे एक बड़े बर्तन में अलग रख दें. इसको फ्रीज में रख दें.
कैसे तैयार करें फलूदा ड्रिंक?
एक दूध को फ्रीज से निकाल लें. ये दूध गाढ़ा हो जाता है. इसके बाद, जो गोंद कतीरा आपने भिगोकर रखा था. वो अब जेली जैसा हो गया होगा. इससे बॉडी को ठंडक मिलती है. इसको दूध में मिलाते हैं. इसके बाद सब्जा डालते हैं. इसे 15 मिनट पहले भिगोकर रख देंगे तो सब्जा तैयार हो जाता है. इसमें 4-5 अंगूर को काटकर डाल दें. इसमें हरे और काले अंगूर दोनों को डालना चाहिए. इसके अलावा सेब को भी काटकर डाल सकते हैं. केला और अनार भी इसमें डाल सकते हैं. इसके बाद इसमें उबली हुई सेवई डालें. इसको अच्छी तरह से मिला दें. अगर इसको ठंडा करना चाहते हैं तो इसमें बर्फ के टुकड़े डाल सकते हैं. इससे ये और भी ठंडा हो जाता है. ये ड्रिंक कॉफी स्वादिष्ट होता है और ये बॉडी के लिए फायदेमंद भी होता है.
ये भी पढ़ें: