scorecardresearch

How to Make Tandoori Roti at Home: बिना तंदूर और ओवन के घर पर बनाएं तंदूरी रोटी, रेस्टोरेंट में जाना भूल जाएंगे

अगर आपको घर पर तंदूरी रोटी बनाकर खाने का मन है तो चिंतित होने की जरूरत नहीं है. बिना ओवन, बिना तंदूर घर पर आप आसानी से तंदूरी रोटी बना सकते हैं. इसके लिए आपके पास एक कुकर होना चाहिए. इसकी मदद से आप रेस्टोरेंट जैसा तंदूरी रोटी घर पर बना सकते हैं और उसका स्वाद ले सकते हैं.

Tandoori Roti Tandoori Roti

आजकल घर पर रेस्टोरेंट या होटल जैसा स्वाद हर कोई पाना चाहता है. इसके लिए तरह-तरह से तरीके अपनाए जाते हैं. कोई होटल स्टाइल पर पुलाव बनाता है तो कोई छोले-भटूरे बनाता है. लेकिन कई लोग सोचते हैं कि काश, होटल स्टाइल में तंदूरी रोटी घर पर मिल जाए तो मजा आ जाए. ज्यादातर लोग घर पर तंदूरी रोटी नहीं बना पाते हैं. लेकिन ऐसा नहीं है कि घर पर तंदूरी रोटी नहीं बनाई जा सकती है. घर पर तंदूरी रोटी बनाने के लिए ओवन की जरूरत भी नहीं होती है, न ही तंदूर की जरूरत होती है. लेकिन इसका स्वाद रेस्टोरेंट जैसा ही मिलेगा. चलिए आपको घर पर तंदूरी रोटी बनाने का घरेलू तरीका बताते हैं.

तंदूरी रोटी बनाने की तैयारी कैसे करें?
घर पर तंदूरी रोटी बनाने के लिए सबसे पहले 2 कप मैदा लें और उसमें एक कप गेहूं का आटा मिला दें. इसमें एक चम्मच बेकिंग पाउडर मिला दें और बेकिंग सोडा पाउडर मिला दें. इसको अच्छे से मिक्स कर दें.

इसके बाद एक अलग कटोरी लें और उसमें एक कप गर्म दूध, आधा कप दही, एक चम्मच चीनी, नमक और 2 चम्मच तेल डालें. इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं.

कैसे तैयार करें आटा?
जब ये लिक्विड तैयार हो जाए तो एक बर्तन में आटा लें और इस लिक्विड से आटे को अच्छी तरह से गूथ लें. जब आटा अच्छी तरह से गूंथ लें तो उसमें थोड़ा सा तेल लगाकर आधे घंटे के लिए ढककर रख दें. इससे आटा मुलायम हो जाता है. इससे रोटी बनाने में आसानी होती है.

कैसे तैयार करें तंदूरी रोटी?
जब आटा अच्छी तरह से सेट हो जाए तो उसके छोटे-छोटे गोले बना लें और उसे अच्छी तरह से रोटी के आकार में बेल लें.इसके बाद उसके ऊपर कटी हुई लहसुन, हरा धनिया, कलौंजी डालें. इसके बाद उसे फिर से अच्छी तरह से बेल लें.

घर पर कैसे पकाएं तंदूरी रोटी?
जब रोटी बनकर तैयार हो जाए तो उसे पकाने के लिए गैस पर एक कुकर उल्टा रख दें और उसे गर्म होने दें. कुकर गर्म हो जाता है तो तंदूर की तरह काम करता है. रोटी के एक साइट में पानी लगाएं और उसी साइड को कुकर की सतह पर चिपका दें. एक साथ 2-3 रोटी बना सकते हैं. कुछ देर बाद रोटियां फूलने लगेंगी. जब रोटी सुनहरी होने लगे तो उसे निकाल लें. इसके बाद इसमें घी या बटर लगाकर परोस सकते हैं. इसका स्वाद बिल्कुल तंदूर जैसा होगा.

ये भी पढ़ें: