Home Remedies for Mosquitoes
Home Remedies for Mosquitoes
Machar Kaise Bhagaye: मच्छर न हमारी नींद में खलल डालते हैं बल्कि इनके काटने से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा रहता है. यदि आप घर-ऑफिस में मच्छरों से परेशान हैं. बिना कॉइल और केमिकल वाले स्प्रे की मदद से मच्छरों को भगाना चाह रहे हैं तो हम आपको देसी और सबसे असरदार उपाय बता रहे हैं. मच्छरों को भगाने के लिए देसी उपाय सस्ते तो होते ही हैं, इनसे सेहत को भी कोई नुकसान नहीं होता है.
1. नीम के पत्तों का धुआं
आम मच्छरों को भगाने के लिए नीम के सूखे पत्तों का जलाकर इसके धुआं का इस्तेमाल कर सकते हैं. दानी-नानी इसी का इस्तेमाल करती थीं. नीम के पत्तों का धुएं का गंध मच्छरों को पसंद नहीं होता है. नीम के पत्ते जलाकर आप बालकनी, बरामदे या गार्डन में रख सकते हैं. इससे मच्छर घर में नहीं आएंगे और घर के अंदर मौजूद मच्छर भी भाग जाएंगे.
2. नीम का तेल और कपूर जलाएं
आम मच्छरों को भगाने के लिए नीम का तेल और कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं. नीम के तेल में कपूर मिलाकर जलाएं. चंद मिनटों में मच्छर भाग जाएंगे क्योंकि इसकी खुशबू मच्छरों को अच्छी नहीं लगती है. नीम के तेल में कपूर जलाने से घर के वातावरण भी शुद्ध रहता है.
3. लहसुन का स्प्रे
आम मच्छरों को भगाने के लिए लहसुन के स्प्रे का इस्तेमाल कर सकते हैं. लहसुन की गंध मच्छरों को पसंद नहीं आती है. आप लहसुन को पानी उबालें. फिर इसे ठंडा होने दें. इसके बाद इस पानी को स्प्रे बोतल में भर लें. फिर घर के कोनों में छिड़काव करें. इससे मच्छर घर के पास तक नहीं फटकेंगे.
4. एसेंशियल ऑयल
मच्छरों को भगाने के लिए एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं. लेमनग्रास ऑयल, यूकेलिप्टस ऑयल और टी ट्री ऑयल की गंध मच्छरों को पसंद नहीं होती. आप इन तेलों को पानी में मिलाकर कमरे में स्प्रे कर सकते हैं. आप इस मिश्रण में कॉटन बॉल डुबोकर दरवाजों और खिड़कियों के पास रख सकते हैं.
5. तुलसी का पौधा
मच्छरों को भगाने के लिए तुलसी का पौधा बेहद कारगर है. तुलसी के पौधे को खिड़की या दरवाजे के पास रखें, ताकि मच्छर घर में प्रवेश न कर सकें.
6. घर के पास मच्छर भगाने वाले पौधे लगाएं
कई पौधे ऐसे होते हैं, जिनकी खुशबू मच्छरों को पसंद नहीं आती. सिट्रोनेला, लैवेंडर और पुदीना जैसे पौधे मच्छरों को दूर रखने में मदद करते हैं. आप इन पौधों को घर के दरवाजे, खिड़की या बालकनी के पास लगा सकते हैं. ये पौधे मच्छरों को भगाने के साथ घर को सुंदर भी बनाते हैं.
7. घर के आसपास पानी जमा न होने दें, साफ-सफाई रखें
आपको मालूम हो कि मच्छर ठहरे हुए गंदे पानी में पनपते हैं. ऐसे में आप घर के आसपास कहीं भी पानी जमा नहीं होने दें. कूलर, गमलों, सिंक, बाल्टियों और नालियों में जमा पानी को समय-समय पर साफ करते रहें. घर और उसके आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें.
8. खिड़की और दरवाजों पर जाली लगाएं
मच्छरों को घर में आने से रोकने के लिए खिड़की और दरवाजों पर जाली जरूर लगाएं. इससे आपके घर में हवा भी आती रहेगी और मच्छर अंदर नहीं आ पाएंगे.