Malai Laddu Recipe (Photo/Youtube Screengrab)
Malai Laddu Recipe (Photo/Youtube Screengrab)
मिठाई खाने वाले अलग-अलग तरीके की मिठाइयां बड़े चाव से खाते हैं. ऐसे लोगों ने मलाई के लड्डू का भी स्वाद लिया होगा. मलाई लड्डू एक स्वादिष्ट और स्वीट डिश है. अगर घर पर बनी मलाई लड्डू मिल जाए तो बात ही अलग है. घर पर मिठाई बनने से इसमे मिलावट का भी डर नहीं रहता है. परिवार को स्वादिष्ट और असली मिठाई खाने को मिलती है. इसे घर पर बनाना काफी आसान है. चलिए आपको घर पर मलाई लड्डू बनाने की रेसिपी बताते हैं.
मलाई लड्डू बनाने के लिए क्या चाहिए?
मलाई लड्डू को घर में पड़ने वाली हर छोटी-छोटी खुशियों के समय भी बना सकते हैं. इसको बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है. मलाई लड्डू बनाने के लिए इन चीजों को जरूरत पड़ी है.
कैसे तैयार करें मलाई लड्डू-
मलाई लड्डू घर पर बनाने के लिए सबसे पहे एक कढ़ाई लीजिए. एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि जो भी कढ़ाई इस्तेमाल कर रहे हैं, वो तला मोटा होना चाहिए, ताकि नीचे दूध ना जले. इसमें एक चम्मच घी डालिए. इसके बाद थोड़ा सा पानी डालें. इसके बाद कढ़ाई को इस तरह से घुमाएं, जिससे घी पूरे कढ़ाई में लग जाए. इससे दूध नीचे तले में नहीं चिपकेगा. अगर ऐसा नहीं करेंगे तो दूध नीचे तले में चिपक जाएगा और आपकी मिठाई का टेस्ट बिगड़ जाएगा.
इसके बाद इसमें एक लीटर फुल क्रीम दूध डालें. इसमें 2-3 चम्मच दूध कटोरी में निकाल लेंगे. इसके बाद बाकी गर्म करेंगे. इसको तब तक गर्म करेंगे, जब तक ये दूध आधा ना हो जाए. बीच-बीच में इसे चलाते रहेंगे.
इसके बाद एक लीटर की दूध का निकाला हुआ पनीर लेंगे या बाजार से भी खरीदकर पनीर ले सकते हैं. पनीर के कद्दूकस कर लेंगे. इसे इसलिए ऐसा करना है, ताकि मिठाई में पनीर मोटा-मोटा ना हो.
इसके बाद कटोरी में निकाला 2-3 चम्मच दूध लेंगे. उसमें केसर डालेंगे. इससे मिठाई का टेस्ट बढ़ जाएगा. आप चाहें तो केसर हटा सकते भी सकते हैं. लेकिन इसको डालने से मिठाई का स्वाद बढ़ जाता है.
इसके बाद गैस पर चढ़ाए गए दूध को देखेंगे. जब वो पककर आधा हो जाए तो उसमें मलाई मो मिक्स कर देंगे. इससे दूध गाढ़ा हो जाएगा. इस दौरान गैस का फ्लेम हाई नहीं करना है. बीच-बीच में दूध को चलाते रहना है. इसको रबड़ी बना लेना है. इसमें स्वाद के मुताबिक चीनी डाल लेंगे.
बनकर तैयार हो जाएगा लड्डू-
जब ये रबड़ी बनकर तैयार हो जाए तो इसमें केसर वाला दूध मिला देंगे. हालांकि थोड़ा सा दूध बचाकर रख लेंगे. इसके बाद इसके लड्डू बना लेंगे. लड्डू के ऊपर केसर वाला दूध लगा देंगे. इससे स्वाद और कलर अच्छा हो जाएगा. अब मलाई लड्डू बनकर तैयार हो गया है. आप इसे परोस सकते हैं.
ये भी पढ़ें: