scorecardresearch

How to keep water cold in matka: मटका पुराना हो या नया, पानी करेगा फ्रिज जैसा ठंडा... बस अपना लें ये 3 Magic ट्रिक

matka cooling tips: अगर मटके में सही तरीके से पानी रखा जाए तो मटका नया हो या पुराना पानी एकदम बर्फ जैसा ठंडा हो जाएगा. वहीं, कई लोगों की शिकायत होती है कि उनका मटका पुराना हो गया है तो पानी ठंडा नहीं करता है. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि मटके में पानी को ठंडा करने की Magic ट्रिक.

Clay Pot Cold Water Tips Clay Pot Cold Water Tips

गर्मियों में मटके का पानी पीना काफी फायदेमंद होता है. अधिकतर लोग फ्रिज की जगह आज भी मटके का ही पानी पीना पसंद करते हैं. हालांकि, कई लोगों को ये नहीं पता होता कि नए मटके में भी पानी ठंडा करने की एक ट्रिक होती है. अगर मटके में सही तरीके से पानी रखा जाए तो मटका नया हो या पुराना पानी एकदम बर्फ जैसा ठंडा हो जाएगा. वहीं, कई लोगों की शिकायत होती है कि उनका मटका पुराना हो गया है तो पानी ठंडा नहीं करता है. तो चलिए आज आपको बताते हैं कि मटके में पानी को ठंडा करने की Magic ट्रिक.

नए मटके को यूज करने का सही तरीका
यदि आप घर में नया मटका लेकर आई हैं तो मटके को अच्छे से धोएं और फिर मटके को कुछ देर गीला करके छोड़ दें और मटके को किसी तरह पानी के अंदर करीब 6 से 8 घंटे के लिए भिगो दें. इससे उसकी मिट्टी गीली हो जाए. इससे पानी ठंडा रहता है.
मटका नया हो या पुराना कभी भी मटके के अंदर हाथ न डालें, वरना आपका पानी कभी भी ठंडा नहीं होगा.
घड़े को हमेशा ठंडी जगह पर रखें. कोशिश करें कि मटका गैस से दूर हो.
मटके को कभी भी सीधे जमीन पर नहीं रखें, थोड़ा ऊंचाई वाला स्टेंड यूज करें.
पुराने मटके के तले पर आप मुल्तानी मिट्टी का लेप बनाकर मटके के बाहर की ओर तले में लगा सकती हैं. ऐसा करने से भी पानी ठंडा रहेगा.
मटके में पानी भरने के बाद मटके को गीले लाल कपड़े से ढ़कें. ऐसा करने से पानी जल्दी ठंडा होता है और लंबे समय तक ठंडा रहता है.

पुराने मटके का पानी ठंडा कैसे रखें
पुराने मटके की हर 15 दिन में सफाई करें. इसे साफ करने के लिए नमक से सफाई करें. इसके लिए मटके के अंदर पानी डालें और फिर स्क्रबर पर नमक डालकर हल्के हाथों से रगड़ें. आप चाहे तो स्क्रबर पर नमक के साथ नींबू भी डाल सकते हैं. ये दोनों चीजें अपनी खटास से अंदर जमी चिकनाई को खत्म करेंगे जिससे मटका अच्छे से साफ हो पाता है.
मटके में नमी को बरकरार रखने के लिए मटके को पानी के अंदर करीब 6 से 8 घंटे के लिए भिगो दें.
पीने के पानी से भरे मटके को ऐसी जगह रखें जहां हवा का फ्लो ठीक हो. मटके को सीधे धूप में रखने की गलती न करें क्योंकि इससे ये खराब हो जाता है.

ये भी पढ़ें: