scorecardresearch

Kadhai Kathal Recipe: बनाएं वेजिटेरियन मीट की ये रेसिपी, अंगुलिया चाटते रह जाएंगे आप.. यहां जानें पूरी रेसिपी

कटहल की सब्जी अपने टेस्ट और मसालेदार फ्लेवर के लिए जानी जाती है. इसे आप सूखी या ग्रेवी दोनों तरह से बना सकते हैं, लेकिन कड़ाही कटहल का स्वाद कुछ अलग ही होता है.

Kadhai Kathal Recipe Kadhai Kathal Recipe

जो लोग नॉन वेज के शौकीन होते है वह अक्सर कड़ाही चिकन और कड़ाही मटन खाते हैं. कुछ वेजिटेरियन लोग कड़ाही पनीर खाते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दूध से बनीं चीज़ नहीं खा सकते, साथ ही नॉन वेज भी नहीं खाते. तो उनके लिए गर्मियों के मौसम में कड़ाही में बनने वाली से खास डिश काफी टेस्टी साबित हो सकती है. गर्मी के मौसम में बाज़ार में कटहल नज़र आता है, कई लोगों का तो यहां तक कहना होता हैं कि यह टेस्ट में मीट जैसा होता है. तो जो लोग मीट जैसा टेस्ट लेना चाहते हैं, उसके लिए तो यह डिश बेहद खास है.

कटहल की सब्जी अपने टेस्ट और मसालेदार फ्लेवर के लिए जानी जाती है. इसे आप सूखी या ग्रेवी दोनों तरह से बना सकते हैं, लेकिन कड़ाही कटहल का स्वाद कुछ अलग ही होता है. इस रेसिपी की खासियत है कि इसमें पड़ने वाला घर में तैयार हुआ स्पेशल मसाला, इस डिश को रेस्टोरेंट जैसा स्वाद देता है. तो चलिए आपको कड़ाही कटहल की इस रेसिपी के बारे में बताते हैं.

कैसे तैयार करें कड़ाही मसाला
कड़ाही कटहल की असली जान उसका मसाला होता है. इसे बनाने के लिए कड़ाही में जीरा, हरी इलायची, साबुत धनिया, काली मिर्च, सूखी लाल मिर्च, तेज पत्ता और थोड़ा नमक डालकर हल्का भून लें. जब मसालों से खुशबू आने लगे, तो इन्हें ठंडा करके दरदरा पीस लें. यह मसाला आपकी सब्जी को एक खास और गहरा स्वाद देगा.

इस तरह करें डिश का बेस तैयार
अब एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और उसे पूरे बर्तन में अच्छी तरह फैला लें. इससे कड़ाही में हल्की नॉन-स्टिक परत बन जाती है. इसके बाद कटा हुआ कटहल डालें और हल्दी व नमक के साथ सुनहरा होने तक भूनें. सही तरीके से भुना हुआ कटहल ही इस डिश का बेस बनता है.

मसालों और सब्जियों की जुगलबंदी
अब कटहल में मोटे कटे टमाटर डालें और कश्मीरी लाल मिर्च व नमक के साथ धीमी आंच पर पकाएं. टमाटर के गलने के बाद इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और किचन किंग मसाला मिलाएं. साथ ही मोटा कटा प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें, जिससे सब्जी में हल्का क्रंच और ताजगी बनी रहे.

दही और मसाले से टेस्ट में होगा इजाफा
आखिर में आधा कप गाढ़ा दही और थोड़ा गरम मसाला डालकर सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं. फिर इसमें तैयार किया हुआ कड़ाही मसाला, अदरक के लच्छे और थोड़ा गरम पानी डालें. बाद में सब्जी को ढककर कुछ मिनट तक पकने दें, ताकि सारे फ्लेवर अच्छे से मिल जाएं.

जब कटहल मसालों को पूरी तरह सोख ले, तो ऊपर से थोड़ा और कड़ाही मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालकर इसे गरमागरम परोसें. यह कड़ाही कटहल स्वाद में इतनी शानदार होता है कि एक बार खाने के बाद आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे.