scorecardresearch

ये सिर्फ बिहार में हो सकता है! चोरों के डर से छत पर चढ़वा दी नई Scorpio, क्रेन से दूसरी मंजिल तक पहुंचाई SUV

पूरा मामला मांझा थाना क्षेत्र के मीरा टोला का बताया जा रहा है. यहां रहने वाले मनोज यादव के पास हाल ही में नई Scorpio Classic खरीदी थी. बताया जा रहा है कि मनोज यादव इजरायल में नौकरी करते हैं और परिवार में पति-पत्नी ही रहते हैं.

Advertisement
Scorpio Parked on Rooftop in Bihar Scorpio Parked on Rooftop in Bihar

बिहार के गोपालगंज से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं. वीडियो में एक नई Mahindra Scorpio Classic को क्रेन की मदद से सीधे घर की दूसरी मंजिल की छत पर चढ़ाते हुए देखा जा सकता है. भारी-भरकम SUV को पहले क्रेन से हवा में उठाया गया और फिर बेहद सावधानी से मकान की छत पर उतार दिया गया. कार को इस तरह छत पर पहुंचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ड्राइवर के विदेश जाने के बाद बढ़ी कार की चिंता
मामला गोपालगंज के मांझा थाना क्षेत्र के मीरा टोला गांव का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाले मनोज यादव ने हाल ही में नई Scorpio Classic खरीदी थी. मनोज यादव इजरायल में नौकरी करते हैं. परिवार में फिलहाल पति-पत्नी ही रहते हैं.

कार की देखभाल और उसे चलाने के लिए मनोज ने एक ड्राइवर भी रखा था. लेकिन कुछ समय बाद ड्राइवर भी काम के सिलसिले में विदेश चला गया. इसके बाद घर पर खड़ी नई SUV की सुरक्षा को लेकर परिवार की चिंता बढ़ गई. उन्हें डर था कि लंबे समय तक घर के बाहर खड़ी रहने पर कार चोरी हो सकती है या उसे नुकसान पहुंच सकता है.

चोरी से बचाने के लिए निकाला अनोखा रास्ता
कार को सुरक्षित रखने के लिए परिवार ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी. क्रेन मंगवाई गई और उसकी मदद से नई Scorpio को घर की दूसरी मंजिल की छत पर पहुंचा दिया गया. क्रेन ने पहले SUV को जमीन से ऊपर उठाया और फिर धीरे-धीरे उसे मकान की छत के ऊपर ले जाया गया. इसके बाद कार को सावधानी से छत पर उतार दिया गया. इस पूरे घटनाक्रम को किसी ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया. वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. लोग इस अनोखे पार्किंग जुगाड़ को लेकर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं.

चोरी से बचाने का गजब तरीका
वीडियो देखने के बाद कुछ लोग इसे कार की सुरक्षा का अनोखा तरीका बता रहे हैं. वहीं, कई लोग मकान की छत की मजबूती और वहां इतनी भारी SUV खड़ी करने को लेकर सवाल भी उठा रहे हैं. फिलहाल, छत की भार क्षमता या वहां कार खड़ी करने की तकनीकी सुरक्षा को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. वायरल वीडियो और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर ही इस मामले की चर्चा हो रही है.

ये भी पढ़ें: