scorecardresearch

पढ़ते हैं Bathroom, Washroom और Restroom... लेकिन क्या कभी सोचा कैसे होते हैं एक-दूसरे से अलग?

कई बार लोग किसी जगह पर बाथरूम, वॉशरूम और रेस्टरूम पढ़ चकरा जाते हैं, कि आखिर तीनों में फर्क क्या होता है. साथ ही किस समय किस का इस्तेमाल करें.

AI Generated Image AI Generated Image

हमें रोजमर्रा की जिंदगी अलग-अलग जगह जैसे मॉल, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, शो रूम आदि में बाथरूम, वॉशरूम और रेस्टरूम जैसे शब्द देखने को मिलते हैं. अक्सर लोग इन तीनों का मतलब एक ही समझ लेते हैं. लेकिन सच तो यह है कि तीनों शब्दों का मतलब और इस्तेमाल अलग-अलग होता है. खासकर विदेश टूर, होटल, एयरपोर्ट या बड़े मॉल में इनका सही मतलब जानना आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. चलिए आपको इनके बीच के फर्क को बताते हैं.

क्या होता है बाथरूम?

बाथरूम उस जगह को कहते हैं,  जहां नहाने की सुविधा मौजूद होती है. इसमें आमतौर पर शॉवर, बाथटब या बाल्टी-मग के साथ वॉशबेसिन और कई बार टॉयलेट भी होता है. घरों में इस्तेमाल होने वाले मैक्सिमम बाथरूम इसी कैटेगरी में आते हैं. यानी अगर किसी जगह पर नहाने की सुविधा है, तो उसे बाथरूम कहा जा सकता है.

वॉशरूम किसे कहते हैं?

वॉशरूम का मतलब ऐसी जगह से है, जहां हाथ-मुंह धोने और साफ-सफाई की सुविधा हो. इसमें वॉशबेसिन और टॉयलेट तो हो सकते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि वहां नहाने के लिए भी जगह हो. ऑफिस, स्कूल, मॉल और कई पब्लिक प्लेस पर वॉशरूम शब्द का ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कई देशों में लोग वॉशरूम और बाथरूम दोनों शब्दों का एक-दूसरे की जगह भी इस्तेमाल कर लेते हैं.

रेस्टरूम क्या होता है?

रेस्टरूम शब्द सबसे ज्यादा अमेरिका में इस्तेमाल किया जाता है. यह आमतौर पर पब्लिक टॉयलेट के लिए बोला जाता है. नाम में 'रेस्ट' होने के बावजूद इसका मतलब आराम करने की जगह नहीं होता. यह केवल एक आम शब्द है, जिसका इस्तेमाल पब्लिक टॉयलेट के लिए किया जाता है. यहां आमतौर पर टॉयलेट और हाथ धोने की सुविधा होती है.

सही शब्द का इस्तेमाल क्यों जरूरी है?

अगर आप विदेश यात्रा कर रहे हैं या किसी होटल, एयरपोर्ट या दफ्तर में हैं, तो सही शब्द का इस्तेमाल आपकी बातचीत को आसान बना सकता है. कई देशों में बाथरूम, वॉशरूम और रेस्टरूम के उपयोग में थोड़ा अंतर होता है. इसलिए इनके मतलब की जानकारी होने से किसी तरह की उलझन नहीं होती.