AI Generated Image
AI Generated Image
घर में रोटी बनाने के बाद उसे गर्म रखने के लिए कई लोग अखबार का इस्तेमाल करते हैं. कुछ लोग रोटियों पैक करने के लिए भी अखबार का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन सवाल है कि ऐसा करने से रोटी कितनी देर तक गर्म रहती है, साथ ही यह छोटी आदत सेहत के लिए क्या नुकसानदायक हो सकती है? अखबार की स्याही में कुछ केमिकल मौजूद होते हैं, जो खाने के संपर्क में आ सकते हैं. इसलिए रोटी को अखबार में रखना सही नहीं माना जाता. लेकिन इससे क्या नुकसान हो सकते हैं और रोटी रखने का सही तरीका क्या है, इसका भी जवाब आपको देते हैं.
अखबार में रोटी रखने से क्या होता है?
अखबार की छपाई में कई तरह की स्याही का इस्तेमाल किया जाता है. इनमें कुछ ऐसे केमिकल हो सकते हैं, जो खाने के संपर्क में आने पर उसमें मिल सकते हैं. जब गर्म रोटी को सीधे अखबार पर रखा जाता है या उसमें लपेटा जाता है, तो स्याही रोटी तक पहुंच सकते हैं. ऐसे खाना सेहत के लिए ठीक नहीं है. इसी वजह से FSSAI भी खाने को अखबार में लपेटने या परोसने से बचने की सलाह देता है.
पेट की परेशानी और गंदगी का खतरा
अखबार छपने के बाद कई जगहों से होकर हमारे घर तक पहुंचता है. इस दौरान उस पर धूल और गंदगी जमा हो सकती है. जब इसी अखबार में रोटी रखी जाती है, तो खाने की सफाई पर असर पड़ सकता है. इसके अलावा, स्याही के केमिकल भी खाने के संपर्क में आ सकते हैं. इसलिए बच्चों और बुजुर्गों के खाने को लेकर खास सावधानी बरतनी चाहिए. केवल अखबार में रोटी रखने की आदत से किसी गंभीर बीमारी का होना तय नहीं है, लेकिन इससे बचना बेहतर है.
रोटी रखने के लिए कौन सी चीजें हैं सही?
अगर आप चाहते हैं कि रोटी साफ और सेफ रहे, तो अखबार की जगह कुछ आसान तरीकों को अपना सकते हैं. रोटी रखने के लिए साफ सूती कपड़े का इस्तेमाल करें. इसके अलावा, साफ स्टील के डिब्बे या कांच के बर्तन में भी रोटियां रख सकते हैं. इससे रोटियां धूल और गंदगी से बची रहती हैं. अगर कागज का इस्तेमाल करना जरूरी हो, तो ऐसा कागज चुनें जो खाने के संपर्क में आने के लिए सेफ हो.
रोटी को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल होने वाले बर्तन और कपड़े को हमेशा साफ रखें. गंदे कपड़े में रोटी रखने से बचें. रोटियों को ढककर रखें, ताकि उन पर धूल और गंदगी न बैठे. साथ ही, गर्म रोटियों को अखबार में लपेटने की आदत छोड़ दें. ये छोटे-छोटे बदलाव आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में खाने की सफाई बनाए रखने में मदद कर सकते हैं.