scorecardresearch

सुहागरात पर करीब आने लगा पति, पत्नी ने पहले मना किया फिर कर दी पिटाई और फिर जो हुआ वो...

कहते हैं कि महिला अपना पहला प्यार नहीं भूल पाती. यह बात साबित हुई रामपुर में जहां एक महिला का विवाह हुआ. विधि विधान से अग्नि के सात फेरे लेकर जन्म जन्म का साथ निभाने के प्रण लिए गए.

Wife Beats Up Husband Wife Beats Up Husband

छत्तीसगढ़ के रामपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के कुछ ही घंटों बाद दूल्हा-दुल्हन के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया. सुहागरात पर शुरू हुआ झगड़ा पंचायत और पुलिस तक जा पहुंचा, और अंत में दूल्हा अस्पताल में भर्ती हो गया.

सुहागरात पर ही शुरू हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, शादी पूरी रस्मों के साथ हुई थी. सात फेरे और दावत के बाद देर रात दूल्हा-दुल्हन कमरे में पहुंचे. जब दूल्हे ने पत्नी के करीब आने की कोशिश की तो दुल्हन ने उसे रोक दिया. इतना ही नहीं, विरोध करने पर दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ मार दिया और साफ कह दिया कि वह इस रिश्ते को नहीं निभाना चाहती.

पंचायत तक पहुंचा मामला
घटना के बाद दोनों परिवारों को बुलाया गया. बातचीत के दौरान मामला सुलझने की बजाय और बिगड़ गया. दुल्हन ने परिवार और पुलिस के सामने भी कहा कि उसे यह रिश्ता मंजूर नहीं है और वह किसी और को पसंद करती है. इसके बाद पंचायत में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका.

दूल्हे पर हमला, सिर फूटा
आरोप है कि विवाद के दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे पर हमला कर दिया. दूल्हे की बहन के अनुसार, लड़की के पिता, मौसा और फूफा ने मिलकर उसके भाई की पिटाई की, जिससे उसका सिर फूट गया. घायल दूल्हे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.

इस मामले में बिलासपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि शादी के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जिसमें दूल्हे को चोट आई. हालांकि, फिलहाल दोनों पक्षों के बीच समझौते की बात सामने आई है और अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) नहीं दी गई है. दूल्हे की बहन ने पूरे मामले में इंसाफ की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

-आमिर खान की रिपोर्ट