scorecardresearch

LPG Cylinder Booking Rules: साल में मिलेंगे केवल 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर, एक्स्ट्रा सिलेंडर लेने की क्या होगी प्रक्रिया.. जानें डिटेल

भारत अपनी एलपीजी जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है, जिसमें खाड़ी देशों की अहम भूमिका है. मौजूदा समय में वहां चल रहे तनाव के कारण सप्लाई प्रभावित हो रही है. इसलिए नए नियम लागू किए गए हैं.

LPG Gas Cylinder Rules LPG Gas Cylinder Rules

देश में एलपीजी गैस को लेकर स्थिति धीरे-धीरे बदल रही है. खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव का असर अब भारत की गैस सप्लाई पर भी दिखाई देने लगा है. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार और तेल कंपनियां मिलकर नए नियम लागू कर रही हैं. ऐसे में अगर आप भी घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते हैं, तो इन बदलावों की जानकारी होना बेहद जरूरी है.

एक महीने में कर सकते हैं कितनी बुकिंग
भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (BPCL) के नए नियमों के अनुसार अब एक कंज्यूमर एक महीने में केवल दो घरेलू एलपीजी सिलेंडर ही बुक कर सकता है. यदि कोई इससे ज्यादा सिलेंडर बुक करने की कोशिश करता है, तो सिस्टम द्वारा बुकिंग रोकी जा सकती है या सिस्टम जांच की प्रोसेस शुरू कर सकता है.

सालाना कोटा और अतिरिक्त सिलेंडर
फाइनेंशियल ईयर यानि 1 अप्रैल से 31 मार्च के दौरान कंज्यूमर्स को 12 सब्सिडी वाले सिलेंडर मुहैया कराए जाते हैं. इसके अलावा जरूरत पड़ने पर 3 सिलेंडर बिना सब्सिडी के भी लिए जा सकते हैं. इस तरह एक कंज्यूमर सालभर में कुल 15 सिलेंडर तक बुक कर सकता है.

बुकिंग के बीच बढ़ा इंतजार
नए नियमों के तहत अब एक सिलेंडर की बुकिंग के बाद दूसरे सिलेंडर के लिए 21 दिनों की बजाय 25 दिन का इंतजार करना होगा. इसके साथ ही अब एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के लिए KYC अपडेट होना जरूरी कर दिया गया है. यदि आपका KYC पूरा नहीं है, तो आपकी बुकिंग रद्द भी हो सकती है या उसमें देरी हो सकती है.

अतिरिक्त सिलेंडर के लिए नया प्रोसेस
अगर आपने सालाना 12 सिलेंडर का कोटा पूरा कर लिया है और इसके बाद भी आपको गैस की जरूरत है, तो BPCL ने इसके लिए एक नई प्रक्रिया शुरू की है. अब अतिरिक्त सिलेंडर बुक करने के लिए ‘Hello BPCL’ ऐप का उपयोग करना होगा. इस ऐप के जरिए कंज्यूमर को कुछ जानकारी देनी होगी जैसे घर में सदस्यों की संख्या, किसी कार्यक्रम या शादी का आयोजन, और मेहमानों की संख्या. इस सब जानकारी के बाद दूसरा सिलेंडर मिल सकता है.