scorecardresearch

Ayodhya News: प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में डिजिटल रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र, 10वें दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारी

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए जोर-शोर से तैयारी चल रही है. भगवान श्रीराम के आगमन पर स्वागत की प्राचीन परंपरा रंगोली को भी आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है. यहां बनाई गई डिजिटल रंगोली आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.  

Advertisement
Digital Rangoli in Ayodhya Digital Rangoli in Ayodhya

Digital Rangoli in Ayodhya: अयोध्या में 10वें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए रामनगरी को सजाने-संवारने का काम तेजी से चल रहा है. घाटों से लेकर मंदिरों तक आकर्षक सजावट के जरिए अयोध्या की सुंदरता में नए आयाम जोड़े जा रहे हैं. जहां वैदिक परंपराओं के साथ आधुनिक तकनीक का अनूठा संगम भी देखने को मिल रहा है. भगवान श्रीराम के आगमन पर स्वागत की प्राचीन परंपरा रंगोली को भी आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से धर्मपथ पर आकर्षक और कलात्मक रंगोलियां तैयार की जा रही हैं. इनमें पारंपरिक संस्कृति और आधुनिक कल्पनाशीलता की झलक दिखाई दे रही है. डिजिटल रंगोली आकर्षण का केंद्र बनी है. धर्मपथ से गुजरने वाले श्रद्धालु और पर्यटक इन रंगोलियों को देखकर आकर्षित हो रहे हैं. दीपोत्सव के माध्यम से रामनगरी में परंपरा, संस्कृति और तकनीक का खूबसूरत मेल दिखाई दे रहा है.

फोटो भी ले सकते हैं श्रद्धालु
बंगाल से आई श्रद्धालु देवप्रिया इस रंगोली को देख आकर्षित हुईं और कहा कि अयोध्या और इस पवित्र दीपों दीपावली भगवान राम के आगमन की तैयारी को लेकर बहुत ही बढ़िया है. ये अब तो पहली बार देख रहे हैं. पहली बार यहां पर आए हैं. ये जो डिजिटल रंगोली है ये एआई बेस्ड है. बहुत ही बढ़िया है. लोगों का आने-जाने का सुविधा है. यहां पर कोई प्रॉब्लम नहीं होगा. यदि रंगोली सच में होता है तो वहां पर रोड ब्लॉक करना पड़ता लेकिन डिजिटल रंगोली के चलते ऐसा नहीं हुआ है. लोग आवागमन आसानी से कर रहे हैं. दूसरा एक और भी चीज है कि यहां पर आकर फोटो भी ले सकते हैं. देवप्रिया ने बताया यह एक नया चीज हम लोगों को देखने के लिए मिला है. 

रास्ता को सजाने के लिए डिजिटल रंगोली बहुत बढ़िया 
श्रद्धालु सत्येंद्र नाथ ने बताया कि मैं वेस्ट बंगाल से आया हूं. आज सुबह से पूरी अयोध्या सिटी और राम मंदिर का भ्रमण किया है. बहुत अच्छा लग रहा है. यहां दीपावली को लेकर तैयारी बहुत अच्छी है. हर जगह में रंगोली बना रहे हैं ताकि लोगों को और अच्छा लगे. यहां पर साफ-सफाई अच्छी है. आम आदमी में आने-जाने को लेकर जो डिसिप्लिन है, वह बहुत अच्छा है. डिजिटल रंगोली भी मैं पहली बार देख रहा हूं. ऐसे यहां पर यह भी एक बहुत अच्छा इंट्रोडक्शन है. देखने में बहुत अच्छा लग रहा है. हालांकि इसमें वास्तविक रंगोली नहीं है लेकिन डिजिटल रंगोली है. रास्ता को सजाने के लिए बहुत बढ़िया है.